मिनटों में बनाएं टेस्टी Cheesy गार्लिक ब्रेड, जानिये बनाने का आसान तरीका

अगर आप सोच रही हैं कि गार्लिक ब्रेड बनाने में आपका बहुत सारा समय चला जाएगा तो आप शायद गलत हो सकती हैं। हम आपको गार्लिक ब्रेड बनाने की आसान रेसिपी बता रहे हैं।

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. बच्चों को आए दिन नई-नई चीजें खाना पसंद होता है और अक्सर बाहर खाने की जिद्द करने लगते हैं। कभी पिज्जा, बर्गर तो कभी पास्ता या फिर कुछ और लेकिन आप उन्हें बाहर का खाने से बचाना चाहती हैं तो ये टेस्टी डिशेज घर पर भी बना सकती हैं। गार्लिक ब्रेड भी बच्चों की पसंदीदा डिशेज में से एक है। अगर आप सोच रही हैं कि गार्लिक ब्रेड बनाने में आपका बहुत सारा समय चला जाएगा तो आप शायद गलत हो सकती हैं। हम आपको Cheesy गार्लिक ब्रेड बनाने की आसान रेसिपी बता रहे हैं जिससे आप मिनटों में इसे बच्चों को बनाकर खिला सकती हैं। इतना ही नहीं, यह इतनी स्वादिष्ट हो सकती है कि बच्चे बाजार वाली गार्लिक ब्रेड का स्वाद ही भूल जाएं। आइए जान लेते हैं गार्लिक ब्रेड रेसिपी..

बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

मक्खन
लहसुन की कलियां (बारीक कटी हुई)
चिली फ्लेक्स
इटैलियन सीजनिंग या ओरिगैनो
ब्रेड स्लाइस
चीज़ स्लाइस
स्वीट कॉर्न (इच्छानुसार)
नमक स्वादानुसार

Cheesy गार्लिक ब्रेड बनाने की विधि –

– सबसे पहले एक कटोरी में मक्खन लें और उसे पिघला लें। अब पिघले हुए मक्खन में बारीक कटा लहसुन डालकर अच्छे से चलाएं और थोड़ी देर के लिए अलग रख दें।

– अब घर पर ही तैयार किए गए गार्लिक बटर में चिली फ्लेक्स और ओरिगैनो डालें।

ये भी पढ़े 

घर पर बनाएं स्वादिष्ट फिश चॉप, जानिये बनाने का मजेदार तरीका

– उसके बाद गार्लिक बटर को ब्रेड स्लाइस पर अच्छे से लगाएं और ऊपर से स्वीट कॉर्न के डालें।

– अब उसके ऊपर चीज़ स्लाइस रखें और तवे पर सेंकने के लिए रख दें। (ध्यान रहे कि इसे करारा बनाने के लिए आप इसे धीमी आंच पर ही सेंकें।)

– जब चीज़ पिघलने लगे तो इसे तवे से हटा लें और प्लेट में डालकर गरमा-गमर सर्व करें और लुत्फ उठाएं।

Related Articles

Back to top button