बारिश के मौसम में बनाएं फिश भाजा, जानिये बनाने का तरीका

आज हम आपको बनाना सिखा रहे हैं फिश भाजा। बंगाल के कुछ क्षेत्रों में, इस स्वादिष्ट डिश को पार्टी या विशेष त्योहारों पर भी बनाया जाता है।

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. क्या आपको बंगाली डिशेज पसंद है? अगर आपका जवाब हां है, तो यह बंगाली रेसिपी आपके लिए है! मछलियों की रानी हिल्सा अपने स्वाद के लिए जानी जाती है। आज हम आपको बनाना सिखा रहे हैं फिश भाजा। बंगाल के कुछ क्षेत्रों में, इस स्वादिष्ट डिश को पार्टी या विशेष त्योहारों पर भी बनाया जाता है। इस फिश को सरसों के तेल में पकाया जाता है। गरमा गरम चावल, नमक और सरसों के तेल के साथ इस फिश फ्राई का मज़ा लिया जाता है. तो, आज ही इसे ट्राई करें और बारिश का मजा डबल करें।

फिश भाजा बनाने के लिए सामग्री-

4 इलिश मछली
आवश्यकता अनुसार नमक
1/4 छोटा चम्मच लाल मिर्च
आवश्यकता अनुसार हल्दी
1/2 कप सरसों का तेल

फिश भाजा बनाने की विधि-

इस सरल रेसिपी के साथ शुरू करने के लिए, मछली को धोकर साफ करें। स्केल को हटा दें और ठंडे पानी से धो लें, पानी निकाल दें और इसे एक तरफ रख दें। इसके बाद मछली को एक बड़ी ट्रे पर रखें, नमक, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर छिड़कें। मछली को अच्छे से मैरीनेट कर लें। 10 मिनट के लिए अलग रख दें। एक कढ़ाई लें और उसमें तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें। तेल के गरम होते ही मछली के टुकड़ों को तेल में डाल दीजिए। इसे तेल में पकने दें। साइड को पलट कर अच्छे से पका लें। कुरकुरी मछली को चावल, हरी मिर्च और नमक के साथ परोसें। आप इसमें काली मिर्च पाउडर छिड़क कर इसे और स्वादिष्ट बना सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button