बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के घर लक्ष्मी का आगमन, पत्नी राजश्री ने दिया बेटी को जन्म

स्टार एक्सप्रेस /संवाददाता

बिहार/पटना :बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पिता बन गए हैं। तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्रीं यादव ने बेटी को जन्म दिया है। तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर तेजस्वी यादव की एक फोटो पोस्ट की है जिसमें वे बेटी को गोद में लिए दिख रहे हैं।  बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के घर किलकारी गूंजी है। उनकी पत्नी राजश्री ने बेटी को जन्म दिया है। सोमवार सुबह इसकी जानकारी आरजेडी नेता ने दी। तेजस्वी अब पहली संतान के पिता बनने के साथ ही RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव दादा और उनके बड़े बेटे तेज प्रताप ताऊ बन गए हैं।

बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पिता बन गए हैं।  उनकी पत्नी राजश्री ने एक बेटी को जन्म दिया है। सोमवार सुबह इसकी जानकारी आरजेडी नेता ने ट्विटर के जरिए दी। उन्होंने लिखा कि ईश्वर ने आनंदित होकर पुत्री रत्न के रूप में उपहार भेजा है।

बहन रोहिणी आचार्य ने भी भाई तेजस्वी और भाभी राजश्री के घर में किलकारी गूंजने पर बधाइयां दी हैं। रोहिणी ने एक कवितानुमा संदेश में लिखा है, ”भाई-भाभी के चेहरे पर खिली मुस्कान रहे-मेरे घर में खुशियों का सदा यूं ही वास रहे।  मन सुख के सागर में गोते भरे, पापा बनने की खुशी में भाई तेजस्वी के चेहरे पे ऐसी खिली मुस्कान रहे-मेरे घर में खुशियों का सदा यूं ही वास रहे। मन सुख के सागर में गोते भरे, पापा बनने की खुशी में भाई तेजस्वी के चेहरे पे ऐसी खुशियां झलकें

दरअसल, प्रेग्नेंसी के दौरान राजश्री अपने दिल्ली स्थित घर पर रह रही थीं और वह लगातार डॉक्टरों की निगरानी में थीं। डॉक्टरों ने उनको फरवरी के आखिरी हफ्ते या मार्च माह में डिलीवरी कराने की डेट दी थी।

बता दें कि साल 2021 के दिसंबर माह में तेजस्वी ने राजश्री से विवाह रचाया था। राष्ट्रीय राजधानी में नई दिल्ली में हुए इस विवाह समारोह ने काफी चर्चा बटोरी थी।

पत्नी राजश्री के साथ तेजस्वी यादव

तेजस्वी और राजश्री की लव मैरिज हुई थी।  बताया जाता है कि तेजस्वी और राजश्री के विवाह को लेकर पहले लालू परिवार तैयार नहीं था। मगर बाद में सब राजी हो गए थे। परिवार की रजामंदी के बाद इस जोड़े ने ‘चट मंगनी-पट ब्याह’ रचा लिया था।

राजश्री की बात करें तो वह दिल्ली की रहने वाली हैं। उनके पिता चंडीगढ़ के एक स्कूल में प्रिंसिपल रह चुके हैं। राजश्री और तेजस्वी लंबे समय से एक दूसरे को जानते थे। राजश्री ने मल्टीनेशनल यूनिवर्सल बैंक Barclays के साथ काफी समय तक काम किया था, लेकिन तेजस्वी के साथ शादी के लिए उन्होंने जॉब से ब्रेक ले लिया।

बहरहाल, पुत्री के जन्म के साथ ही यादव परिवार को बधाइयां मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन (ललन) सिंह ने भी अपनी सरकार में सहयोगी पार्टी आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव को बधाई दी है। मुंगेर सांसद ललन सिंह ने लिखा कि बिहार के युवा नेता और माननीय उप मुख्यमंत्री तेजस्व यादव जी के घर लक्ष्मी रूपी पुत्री रत्न के आगमन पर हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button