kolkata weather: कोलकाता में बारिश से 7 की मौत, अगले 48 घंटे अहम

कोलकाता में मंगलवार रात हुई रिकॉर्ड बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। 7 की मौत, सैकड़ों सड़कों पर पानी, दुर्गा पूजा मंडपों को भारी नुकसान। जानिए पूरी रिपोर्ट।

kolkata weather: बीती रात्रि को हुई रिकॉर्ड बारिश ने कोलकाता और आसपास के इलाकों को जलसमाधि में बदल दिया। शहर के कई हिस्सों में पानी घुटनों से ऊपर पहुंच गया, जिससे यातायात, बिजली, इंटरनेट और ट्रांसपोर्ट सेवाएं पूरी तरह ठप हो गईं।

बारिश रात 1 बजे शुरू हुई और सुबह तक लगातार होती रही, जिससे शहर में 300 मिमी से ज्यादा पानी बरस गया। इस जानलेवा मौसम में बिजली गिरने से कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई।

जनजीवन ठप, सड़कों पर नाव चलाने की नौबत

कोलकाता की लगभग हर सड़क पानी में डूब गई है। कई इलाकों में घरों में पानी घुस गया, जिससे लोग रातभर फंसे रहे। कोलकाता नगर निगम (KMC) ने हुगली नदी में जल निकासी के लिए सभी लॉक गेट सुबह 4 बजे खोल दिए, मगर हालात अब भी सामान्य नहीं हुए हैं।

ये भी पढ़ें- health tips in hindi: इस देसी जड़ी-बूटी से मोदी भी रहते हैं फिट, जानिए

बिजली और इंटरनेट भी हुए फेल

निरंतर बारिश और जलभराव की वजह से कई इलाकों में बिजली और इंटरनेट सेवाएं ठप हो गई हैं। लोगों को अंधेरे में मोबाइल नेटवर्क तक नहीं मिल पा रहा है।

gst 2.0 reforms: जानिए क्यों पेट्रोल-डीजल अभी भी GST से बाहर

दुर्गा पूजा मंडपों को भारी नुकसान

बारिश का सबसे बड़ा असर दुर्गा पूजा आयोजनों पर पड़ा है। कई मंडपों में पानी भर गया और साज-सज्जा को नुकसान पहुंचा है। आयोजक परेशान हैं क्योंकि आने वाले दिनों में भारी बारिश की चेतावनी अभी बाकी है।

Gst 2.0 news: जीएसटी 2.0 ने बदला आपका शॉपिंग बिल, जानें क्या घटेगा और क्या बढ़ेगा आज से

अभी थमा नहीं है खतरा: IMD की चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि (kolkata weather) बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र और भी भारी बारिश ला सकता है। अगले 48 घंटे दक्षिण बंगाल और कोलकाता के लिए बेहद अहम हैं।

Related Articles

Back to top button