BJP को खतरा, जेल से लौटे ये सियासी दिग्गज बदल सकते हैं पूरे प्रदेश का नक्शा
UP News Today Hindi: यूपी में जेल से रिहा हुए नेताओं की वापसी से सियासी परिदृश्य बदल रहा है। पंचायत चुनाव से पहले इन नेताओं का असर जनता पड़ा।

UP News Today: यूपी में राजनीति का नजारा अब सिर्फ सरकारी कार्यालयों तक सीमित नहीं रह गया है बल्कि जेल में बंद कुछ चर्चित नेताओं की रिहाई ने सियासी परिदृश्य को पूरी तरह बदल दिया है। इन नेताओं के वापस आने से न केवल राजनीतिक दलों के समीकरण बदल रहे हैं बल्कि आम जनता के बीच भी नई उम्मीदें जगी हैं। खासकर समाजवादी पार्टी के बड़े चेहरे आजम खान, इरफान सोलंकी, अमरमणि त्रिपाठी और अब्बास अंसारी की रिहाई के बाद UP में राजनीति का स्वरूप एक नई दिशा में मुड़ता दिख रहा है।
त्रिस्तरीय पंचायत इलेक्शन जल्द (UP Politics News)
चंद दिनों में त्रिस्तरीय पंचायत इलेक्शन होने वाले हैं ऐसे में आजम खान रामपुर और आसपास के जिलों में अपनी पकड़ मजबूत करते हुए जनता के बीच अपनी छवि को फिर से स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं। कानपुर के सीसामऊ क्षेत्र से पूर्व विधायक इरफान सोलंकी भी समाजवादी पार्टी के लिए महत्वपूर्ण हैं, जहां भाजपा अपनी रणनीति बना रही है ताकि स्थानीय जनाधार को प्रभावित किया जा सके। मऊ सदर के विधायक अब्बास अंसारी का प्रभाव मऊ, आजमगढ़, गाजीपुर और बनारस तक महसूस किया जा रहा है। उनके राजनीतिक परिवार की पकड़ को देखते हुए भाजपा भी अपनी चाल चल रही है।
2026 Rajya Sabha Elections: BJP की टेंशन क्यों बढ़ गई, ये नेता बने वजह
जेल से रिहाई के बाद गोरखपुर-सीमा इलाकों में राजनीतिक बदलाव की तैयारी (updates UP today)
पूर्व विधायक अमरमणि त्रिपाठी की रिहाई से गोरखपुर, महाराजगंज और सिद्धार्थनगर की राजनीति में भी हलचल मची है। अमरमणि को गोरक्षपीठ से जोड़कर देखा जाता है और उनके गोरखपुर के राजनेता हरिशंकर तिवारी के विरोधी होने की खबरें हैं। 2027 के चुनावों में उनकी बसपा से लड़ने की संभावनाएं भी चर्चा में हैं। इससे यह क्षेत्र भी राजनीतिक गतिविधियों के केंद्र में आ गया है।
जनता की नजर अब नए समीकरणों पर
प्रदेश की राजनीति में इन जेल से मुक्त नेताओं की वापसी से जनता की नजरें टिकी हैं। खासकर उन इलाकों में जहां ये नेता मजबूत प्रभाव रखते हैं, लोगों को बदलाव की उम्मीद है।



