khatron ke khiladi 11 के कंटेस्टेंट ने की मस्ती, श्वेता तिवारी सहित इन सितारों का दिखा बेहतरीन अंदाज

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल :  खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 11 की शूटिंग के लिए कंटेस्टेंट इस वक्त दक्षिण अफ्रीका के शहर केपटाउन में हैं। कुछ दिन पहले ही सभी कंटेस्टेंट मुंबई से रवाना हुए थे। जिसके बाद से वहां की कई तस्वीरें सामने आ रही हैं।

 

अब शो की कंटेस्टेंट सना मकबूल ने तस्वीरें साझा की हैं जिसमें उनके साथ श्वेता तिवारी, दिव्यांका त्रिपाठी, अभिनव शुक्ला, अर्जुन बिजलानी, वरुण सूद, सौरभ जैन, अनुष्का सेन, महक चहल और आस्था गिल हैं। ‘खतरों के खिलाड़ी’ के सभी कंटेस्टेंट कूल अंदाज में पोज दे रहे हैं।

 

तस्वीर के साथ सना ने लिखा- ‘हमारी ओर से आप सभी को ईद की मुबारकबाद। इस साल ईद सुरक्षित रहे।‘ सना ने आगे बताया कि उन लोगों ने तस्वीर के लिए मास्क हटाया और बाद में तुरंत पहन लिया।

केपटाउन से श्वेता तिवारी ने अपनी ये सिजलिंग तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनकी अदाएं देखकर फैंस दीवाने हो रहे हैं। श्वेता ने व्हाइट कलर का वन शोल्डर शॉर्ट ड्रेस पहना है। ये तस्वीरें उन्होंने कमरे में ही क्लिक कराई हैं। तस्वीर में श्वेता की टोन्ड फिगर की तारीफें करते फैंस थक नहीं रहे हैं।

 

इससे पहले अर्जुन बिजलानी ने श्वेता का एक वीडियो पोस्ट किया था जो वायरल हो गया था। अर्जुन ने इसमें अपना चेहरा तो नहीं दिखाया बल्कि उनकी आवाज सुनाई दे रही है। वो अभिनेत्री से पूछते हैं कि ‘श्वेता आपके च्यवनप्राश का नाम क्या है?’ इस पर श्वेता हंसते हुए कहती हैं- ‘कड़ी मेहनत और एक्सरसाइज।‘ आगे अर्जुन, श्वेता से एब्स दिखाने के लिए कहते हैं तो वो अपने एब्स फ्लॉन्ट करती हैं।https://www.instagram.com/p/COxuodiDsYk/?utm_source=ig_web_copy_link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button