IPL 2023: IPL में आज खेले जाएंगे डबल हेडर मैच, जाने किन टीमों के बीच होगी टक्कर

IPL 2023 में आज डबल हैडर मैच खेले जाने वाले हैं, पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगी, वहीं, दूसरा मैच दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा

स्टार एक्सप्रेस/संवाददाता

दिल्ली: (IPL 2023) में आज डबल हैडर मैच खेले जाने वाले हैं। पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगी। वहीं, दूसरा मैच दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) में आज डबल हैडर मैच खेले जाने वाले हैं। पहले मुकाबले में आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमें आमने-सामने होंगी।

सीजन का 49वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस (CSK vs MI) के बीच खेला जाने वाला है। वहीं, 50वां मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (DC vs RCB) के बीच खेला जाएगा.

आईपीएल 2023 (IPL 2023) का 50वां मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (DC vs RCB) के बीच खेला जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज एक बार फिर आसमान में बादलों की आवाजाही रहेगी और बारिश की कुछ बौछारों की उम्मीद भी है। हालांकि इस बारिश से मैच पूरी तरह प्रभावित होता नजर नहीं आ रहा है। हवा 16 Km प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी और तापमान 26 से 41 डिग्री सेलसियस तक रहने की संभावना है। दोनों टीमों के बीच ये मैच शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button