AP SSC 10th Results 2023: जारी हो गया आंध्र प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, यहां करें चेक

बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, आंध्र प्रदेश (BSEAP) एसएससी (SSC) यानी कक्षा 10वीं रिजल्ट आज 6 मई को जारी कर दिया है

स्टार एक्सप्रेस/संवाददाता

 

दिल्ली : बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, आंध्र प्रदेश (BSEAP) एसएससी (SSC) यानी कक्षा 10वीं रिजल्ट आज 6 मई को जारी कर दिया है। एग्जाम का रिजल्ट घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट bse.ap.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया (AP SSC 10th Results) गया है। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

जिन स्टूडेंट्स के 1 या 2 सब्जेक्ट में न्यूनतम मार्क्स यानी 33 नंबर से कम आए हैं, वो निराश ना हों। बोर्ड ऐसे स्टूडेंट्स के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित करता है। इस बार आंध्र प्रदेश बोर्ड की परीक्षाएं 03 अप्रैल से 18 अप्रैल 2023 तक हुई थीं। इसके लिए कुल 6 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। एग्जाम स्टेट के 3349 सेंटर्स पर एक शिफ्ट में सुबह 09 बजकर 30 मिनट से 12:45 तक आयोजित की गई थी। हालांकि अब सभी स्टूडेंट्स के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है।

 यहां करें चेक

स्टूडेंट्स सबसे पहले आंध्र प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bse.ap.gov.in पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर जाकर AP 10th Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
यहां अपना रोल नंबर, स्कूल कोड व अन्य डिटेल डालें।
एग्जाम रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
इसे डेक्सटॉप पर सेव करें या फिर इसकी एक फोटोकॉपी निकलवा लें।

AP SSC Class Results

2023 — 72.26%
2022 — 64.02%
2021 – 100%
2020 – 100%
2019 – 94.88%
2018 – 94.48%
2017 – 91.92%
2016 – 93.26%

AP SSC 10th Results 2023

रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स की संख्या: 6,64,152
उपस्थित स्टूडेंट्स की संख्या: 6,09,081
कुल पास प्रतिशत: 72.26%
लड़कियों का पास प्रतिशत: 75.38%
लड़कों का पास प्रतिशत – 69.27%

AP SSC का रिजल्ट जारी हो गया है। जिन स्टूडेंट्स के एक या दो सब्जेक्ट में न्यूनतम मार्क्स यानी 33 नंबर से कम आए हैं, वो निराश ना हों। बोर्ड ऐसे स्टूडेंट्स के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित करता है। वहीं यदि आपके दो से ज्यादा सब्जेक्ट में न्यूनतम मार्क्स से कम नंबर हैं, तो ऐसे स्टूडेंट्स को किसी भी हाल में प्रमोट नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button