India vs Pakistan T20I record: जानें भारत ने पाकिस्तान को कितनी बार हराया
Ind vs Pak टी20 क्रिकेट मुकाबले की दिलचस्प जानकारी और रिकॉर्ड। जानें टी20 अंतरराष्ट्रीय और एशिया कप मैचों में दोनों टीमों के आमने-सामने के आंकड़े और प्रमुख बातें।

India vs Pakistan T20I record: Ind vs Pak की क्रिकेट प्रतिद्वंद्विता हमेशा से दर्शकों के लिए खास रही है। खासकर टी20 प्रारूप में ये मुकाबले बेहद रोमांचक और हाई वोल्टेज होते हैं। इस लेख में हम टी20 अंतरराष्ट्रीय और एशिया कप टी20 मैचों में दोनों टीमों के आमने-सामने के रिकॉर्ड और अहम आंकड़ों पर एक नजर डालेंगे।
टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भारत की बढ़त
दोनों टीमों ने अब तक 14 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इनमें भारत ने 10 मैचों में जीत हासिल की है वही पाकिस्तान ने 3 मैच जीते हैं। एक मैच बिना परिणाम के समाप्त हुआ। इस प्रकार भारत इस फॉर्मेट में इस प्रतिद्वंद्विता में साफ बढ़त बनाए हुए है। हाई प्रेशर की स्थितियों में भारत ने अक्सर बेहतर प्रदर्शन किया है।
ये भी प ढ़ें-पहले गेंदबाज पर लगे 5 छक्के, फिर पिता की मौत से टूटा श्रीलंकाई क्रिकेटर का दिल
एशिया कप टी20 में भारत का दबदबा
एशिया कप टी20 में दोनों टीमों ने चार बार आमना-सामना (India vs Pakistan T20I record) किया। भारत ने तीन बार जीत दर्ज की जबकि पाकिस्तान को एक मैच में जीत मिली। भारत को मिली हार 2022 के सुपर 4 चरण का हिस्सा थी। इसके अलावा भारत ने अहम मैचों में अपना दबदबा बनाए रखा है।
ये भी पढ़ें- bcci chairman 2025 name: BCCI का अगला चेयरमैन कौन, चर्चा में ये 4 नाम
प्रमुख आंकड़े जो बताते हैं कहानी
- भारत का सर्वश्रेष्ठ स्कोर: अहमदाबाद में 192/5 (2012)
- पाकिस्तान का सर्वश्रेष्ठ स्कोर: दुबई में 182/5 (2022)
- पाकिस्तान का न्यूनतम स्कोर: मीरपुर में 83 ऑल आउट (2016)
- सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर: विराट कोहली का 82* रन (2022 ICC विश्व टी20)
आपको बता दें कि Ind vs Pak के बीच टी20 क्रिकेट का संघर्ष सिर्फ खेल का मुकाबला नहीं बल्कि भावनाओं का महासंग्राम भी है। ऐसे में हर मुकाबला दर्शकों के लिए उत्साह और उम्मीद से भरा होता है। क्या अगला मैच भी रिकॉर्ड बनाएगा? ये तो वक्त ही बताएगा।



