BCCI का अगला चेयरमैन कौन, चर्चा में ये 4 नाम
bcci chairman 2025: 28 सितंबर को BCCI में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। अमित शाह के घर पर होने वाली सीक्रेट मीटिंग में तय होगा नया चेयरमैन। गांगुली, हरभजन, किरण मोरे और रघुराम भट्ट रेस में शामिल हैं।

bcci chairman 2025 name: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) में 28 सितंबर 2025 का दिन ऐतिहासिक साबित हो सकता है। इसी दिन बोर्ड के नए अध्यक्ष का चुनाव होगा। मौजूदा अध्यक्ष रोजर बिन्नी का कार्यकाल समाप्त हो गया है और नए नेतृत्व की तलाश जोरों पर है। इस वक्त उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला अंतरिम चेयरमैन की भूमिका निभा रहे हैं।
परंतु असली खबर ये है कि इससे पहले 20 सितंबर को दिल्ली में एक अहम मीटिंग होने जा रही है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, bcci chairman की बैठक देश के गृह मंत्री अमित शाह के निवास पर होगी, जहां BCCI के अगले चेयरमैन का नाम तय हो सकता है। हालांकि इसका औपचारिक ऐलान 28 तारीख को AGM के दौरान होगा।
- सूत्रों के मुताबिक, इस हाई-प्रोफाइल बैठक में कई दिग्गजों के नाम चर्चा में हैं।
- सौरव गांगुली: पूर्व चेयरमैन की वापसी की चर्चा फिर से गर्म है।
- हरभजन सिंह: क्रिकेट से राजनीति में आए हरभजन का नाम भी रेस में है।
- रघुराम भट्ट: कर्नाटक के पूर्व टेस्ट खिलाड़ी भी चर्चा में हैं।
- किरण मोरे: पूर्व विकेटकीपर का नाम भी लिस्ट में शामिल है, भले ही वह AGM प्रतिनिधियों में शामिल नहीं हैं।
याद दिला दें कि 2022 में भी अमित शाह के घर ऐसी ही एक मीटिंग में गांगुली की जगह बिन्नी को चेयरमैन बनाया गया था। क्या इतिहास खुद को दोहराएगा?
ये भी पढ़ें- Smriti Mandhana Century 2025: मुल्लांपुर में मंधाना की तूफानी पारी, क्या है उनका नया रिकॉर्ड?
सत्तारूढ़ पार्टी आमतौर पर खेल संगठनों के रोजमर्रा के कामकाज में दखल नहीं देती मगर यह सुनिश्चित जरूर करती है कि योग्य और अनुभवी खिलाड़ी ही शीर्ष पदों पर बैठें। इस नीति के तहत ही पिछले कई सालों में कई पूर्व खिलाड़ी BCCI में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड के चुनाव अधिकारी ए.के. जोति ने 6 सितंबर को एक अधिसूचना जारी की थी। इसके मुताबिक, 19 सितंबर तक सभी आपत्तियों की जांच और मतदाता सूची को अंतिम रूप देना है।


