पहले गेंदबाज पर लगे 5 छक्के, फिर पिता की मौत से टूटा श्रीलंकाई क्रिकेटर का दिल
क्रिकेट के मैदान पर चमका सितारा, निजी जिंदगी में छा गया अंधेरा: पिता की मौत के बाद टूटा क्रिकेटर

Dunith Wellalage: एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार रात श्रीलंका ने अफ़ग़ानिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया। हालाँकि, मैच के दौरान ही युवा श्रीलंकाई स्पिनर दुनीथ वेलाघे पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इसी मैच के दौरान कोलंबो में Wellalage के पिता सुरंगा वेलाघे के निधन की खबर आई। मैच के बाद टीम प्रबंधन ने वेलाघे को इस दुखद समाचार की जानकारी दी। इसके बाद वे टूर्नामेंट बीच में ही छोड़कर स्वदेश लौट गए।
गुरुवार को Afghanistan vs Sri Lanka के बीच खेला गया टी-20 मैच दुनीथ वेलाघे का अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में पहला मैच था। हालाँकि, इस मैच में श्रीलंकाई कप्तान ने अफ़ग़ानिस्तान की पारी का आखिरी ओवर वेलाघे से करवाया था।
ये भी पढ़ें- bcci chairman 2025 name: BCCI का अगला चेयरमैन कौन, चर्चा में ये 4 नाम
वेलाघे द्वारा फेंके गए उस ओवर में अफ़ग़ानिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने 5 छक्कों सहित कुल 32 रन बनाए थे। हालाँकि, इससे मैच के नतीजे पर कोई असर नहीं पड़ा। श्रीलंकाई टीम ने Afghanistan की चुनौती को आसानी से 4 विकेट से पार कर लिया।
ये भी पढ़ें- cricket sponsorship india: BCCI होगा तगड़ा मुनाफा, टीम इंडिया को मिला नया स्पॉन्सर
हालांकि, Dunith Wellalage Father पिता के निधन ने एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में अपनी लगातार तीसरी जीत का जश्न मना रही श्रीलंकाई टीम की खुशी को फीका कर दिया। पिता के निधन की खबर मिलते ही वेलालगे तुरंत घर लौट आए। अब उनके टूर्नामेंट में खेलने की संभावना कम ही है। एशिया कप के सुपर फोर राउंड में श्रीलंकाई टीम 20 सितंबर को बांग्लादेश, 23 सितंबर को पाकिस्तान और 26 सितंबर को भारत से खेलेगी।
आपको बता दें कि वेलालगे की गेंदों पर 5 छक्के लगाने वाले मोहम्मद नबी ने भी वेलालगे के पिता के निधन की खबर सामने आने के बाद अपना दुख व्यक्त किया है।



