विद्यालय कार्य प्रणाली को सुदृढ़ बनाने में क्रियात्मक अनुसंधान की अहम भूमिका- डॉ सीमा सिंह

स्टार एक्सप्रेस/संवाददाता

सुलतानपुर l राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय सुल्तानपुर के बीएड विभाग में सामाजिक विज्ञान शिक्षण के अंतर्गत एक विद्यार्थी संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसका विषय’ क्रियात्मक अनुसंधान की शैक्षिक उपादेयता ‘ था।

विषय विशेषज्ञ डॉ सीमा सिंह ने कहा कि क्रियात्मक अनुसन्धान शिक्षक को अपने उत्तरदायित्व के महत्व का बोध कराता है। वह समझ सकता है कि शिक्षा से निकटतम सम्बन्ध उसी का है तथा शिक्षा की कार्यप्रणाली में सुधार के प्रयत्न भी उसे ही करने चाहिए।

यह प्रजातान्त्रिक समान अवसरों के उपयोग की अपेक्षा शिक्षक के आत्मबल तथा व्यक्तित्व विकास की दृष्टि से अधिक प्रभावकारी है। विद्यालय की कार्य प्रणाली को सुदृढ़ बनाने में क्रियात्मक अनुसंधान की अहम भूमिका होती है। साथ ही साथ स्वयं के कार्यों का मूल्यांकन भी होता है। छात्रों की उपलब्धि स्तर में वृद्धि के लिए क्रियात्मक अनुसंधान का ज्ञान आवश्यक है।

इस सेमिनार में बीएड प्रथम वर्ष से रागिनी, अर्चिता यादव, शिखा, अंजलि पाण्डेय, दिव्या, वैशाली , प्रज्ञा अग्रहरि, गरिमा सिंह , साक्षी, शिवानी, महेश, विवेक ने विचार व्यक्त किये । मंच का संचालन सत्यम त्रिपाठी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button