वेट लॉस करना हो तो ना हो परेशान जरूर पिएं ये डिटॉक्स ड्रिंक्स…

अब आप सोच रहे होंगे कि बॉडी डिटॉक्स करने से क्या आपका वेट लॉस भी होगा? तो इसका जवाब है हां। असल में कुछ ऐसे बॉडी डिटॉक्स ड्रिंक्स हैं, जिनसे वेट लॉस भी होता है।

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. दिवाली के दौरान क्या आपको अपना वेट लॉस मिशन फेल होता हुआ दिख रहा है? अगर आपका जवाब हां है, तो आपको अपनी बॉडी को डिटॉक्स करने की जरूरत है। अब आप सोच रहे होंगे कि बॉडी डिटॉक्स करने से क्या आपका वेट लॉस भी होगा? तो इसका जवाब है हां। असल में कुछ ऐसे बॉडी डिटॉक्स ड्रिंक्स हैं, जिनसे वेट लॉस भी होता है। आप अगर दिवाली पर बहुत सारी मिठाइयां और फ्राइड फूड खा चुके हैं, तो आप खाली पेट ये ड्रिंक्स पी सकते हैं। आइए, जानते हैं-

लेमन ड्रिंक

लेमन ड्रिंक बनाने के लिए नींबू, सेब और खीर काट लें। इन सभी को ब्लेंडर में डालें। एक कप पानी डालें। इसे अच्छी तरह पीसकर इसका जूस बना लें। इसमें आप नींबू का जूस बना सकते हैं।

एप्पल ड्रिंक

एप्पल ड्रिंक बनाने के लिए दो हरे सेब लें, उन्हें धोकर आधा काट लें। बिना पत्ते वाली अजवाइन के 3 डंठल लें। इसके बाद एक खीरा, केल के 8 पत्ते और पुदीने को धो लें। अब इसे काट लें। आप इसमें एक अदरक को घिसकर डाल दें। सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्सी में पीसकर जूस बना लें। अब इसमें काली मिर्च और नींबू का रस निचोड़कर पिएं।

कोकोनट वॉटर

यह सबसे आसान ड्रिंक है। इसे बनाने के लिए दो गिलास कोकोनट वॉटर लें। इसमें 7-8 पुदीने के पत्ते और एक नींबू का रस मिला दें। अब इसे कोकोनट वॉटर में मिला दें। इसे खाली पेट पिएं।

गाजर ड्रिंक

गाजर का जूस बनाने के लिए एक सेब लें, उसे धोकर टुकड़ों में काट लें। अनानास, गाजर और अदरक का एक छोटा टुकड़ा लें। इन सभी चीजों को धोकर काटकर जूस बना लें। आप इसमें चुकंदर भी डाल सकते हैं।

Related Articles

Back to top button