पेट के कीड़ों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय…

बच्चों के पेट में कीड़े होने की समस्या काफी कॉमन है। हालांकि बच्चे इससे काफी ज्यादा परेशान होते हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए आप कुछ आसान घरेलू तरीकों को अपना सकते है।

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. पेट में कीड़े ज्यादातर गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट में मौजूद होते हैं, ये आंतों की वॉल्स पर होते हैं। इनके होने की वजह कच्चा मांस खाना, कमजोर इम्यून सिस्टम, गंदा पानी पीना और साफ-सफाई न बनाए रखना, इनके कारण हो सकते हैं। आंतों के कीड़े के सबसे आम प्रकार राउंडवॉर्म, पिनवॉर्म, व्हिपवर्म, फ्लूक और टैपवार्म हैं। यह समस्या बच्चों में ज्यादा देखी जाती है। हालांकि इससे छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू तरीकों को अपना सकते हैं।

पेट के कीड़ों से बचने के घरेलू उपाय

1) कच्चा पपीता- एक गिलास गर्म दूध में एक बड़ा चम्मच कच्चा पपीता और एक चम्मच शहद डालकर मिलाएं। इसे रोजाना एक हफ्ते तक खाली पेट पिएं।

2) कद्दू के बीज-

इसमें कुकुर्बिटासिन नामक एक कंपाउंड होता है जिसमें परजीवी विरोधी गुण होते हैं जो कीड़ों को पैरालाइज बना देते हैं और इस तरह शरीर से सभी कीड़ों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इसके लिए आधा कप पानी और नारियल के दूध में एक बड़ा चम्मच भुने हुए कद्दू के बीज मिलाएं। इस मिश्रण को रोजाना सुबह खाली पेट एक हफ्ते तक पिएं।

3) नीम-

नीम के कुछ पत्तों को पीसकर एक महीन पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट का आधा चम्मच रोजाना सुबह खाली पेट एक गिलास पानी के साथ पीएं। इस उपाय को कुछ दिनों तक करें और आपको पेट के कीड़ों छुटकारा मिल जाएगा।

4) लहसुन-

लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो पेट के कीड़ों से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। इसे खाने के लिए लगभग एक हफ्ते तक रोजाना खाली पेट कच्चा लहसुन चबाएं या लहसुन की चाय पिएं।

5) लौंग-

लौंग में एंटीसेप्टिक और एंटी-पैरासिटिक गुण होते हैं जो आंतों के कीड़े और उनके अंडों को नष्ट कर देते हैं। एक बर्तन में दो से तीन लौंग एक कप पानी के साथ उबालें। 5 मिनट तक उबालें और छान लें। इस घोल को एक हफ्ते तक रोजाना 3 से 4 बार पिएं।

6) गाजर-

गाजर बीटा-कैरोटीन का एक बेहतरीन स्रोत है, जो आंतों के कीड़े के अंडे को नष्ट कर सकता है। एक हफ्ते तक खाली पेट गाजर खाने से पेट के कीड़ों से छुटकारा मिल सकता है।

7) नारियल का तेसल-

पेट के कीड़ों के इलाज के लिए नारियल सबसे अच्छा घरेलू उपाय है। अपने नाश्ते में एक बड़ा चम्मच नारियल का सेवन करें। 3 घंटे के बाद लगभग एक गिलास गुनगुने दूध में 2 बड़े चम्मच अरंडी का तेल मिलाकर पिएं। इसे एक हफ्ते तक पीने से पेट के सभी तरह के कीड़े खत्म हो जाते हैं।

Related Articles

Back to top button