घर के दरवाज़े से उड़ा ले गया शातिर चोर बाइक पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में क़ैद

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा

जनपद मुरादाबाद के ‌ मैनाठेर थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती चली जा रही हैं। ताज़ा मामला डींगरपुर गांव से सामने आया है, जहां चोरों ने एक युवक की बाइक घर के दरवाजे से ही उड़ा ली।

डींगरपुर निवासी वसीम पुत्र मुस्लिम की स्प्लेंडर प्लस (ब्लैक कलर) मोटरसाइकिल उनके घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान अज्ञात चोर गाड़ी को चोरी कर ले गए। पूरी घटना घर के पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें चोरों की गतिविधि साफ़ दिखाई दे रही है।

पीड़ित वसीम ने मैनाठेर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि, क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं और पुलिस को सख्ती बरतने की जरूरत है।

आप को बतादें कि चोरी की यह वारदात चौकी से कुछ ही दूरी पर हुई है जिसके लिएं यह बाइक चोरी पुलिस के लिएं एक बड़ी चुन्नौती है और पुलिस चोरों को पकड़ने के लिएं पूरी तरह से सक्रिय हो गई है।

Related Articles

Back to top button