आबकारी विभाग की छापेमारी में अवैध देशी शराब बरामद, 4 व्यक्तियों को भेजा जेल

स्टार एक्सप्रेस संवाददाता

लखनऊ. जनपद के थाना नाका हिंडोला अंतर्गत मवैया क्रासिंग के पास आबकारी विभाग ने छापामारी करते हुए देशी शराब की बरामदगी की है।

जनपद के जिला आबकारी अधिकारी लखनऊ करुणेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी लखनऊ द्वारा अवैध शराब की बिक्री और तस्करी की रोकथाम हेतु दिये गए निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 2 अक्टूबर 2025 दिन गुरुवार को प्रदीप कुमार शुक्ला आबकारी निरीक्षक, सेक्टर 8 लखनऊ , कौशलेन्द्र रावत आबकारी निरीक्षक, सेक्टर 07 लखनऊ तथा विजय राठी आबकारी निरीक्षक सेक्टर 09 के साथ सघन जांच अभियान चलाया गया।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर खास की सूचना पर थाना नाका हिंडोला अंतर्गत मवैया क्रासिंग के पास मुखबिर खास की सूचना पर छापामारी की गई जिसमें देशी शराब ( विंडीज ब्रांड क़ी 12 पेटी और 52 विंडीज ब्रांड के लूज़ टेट्रा पैक ) की बरामदगी करते हुए 04 व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 और भारतीय न्याय संहिता क़ी धारा 221अंतर्गत थाना नाका हिंडोला में अभियोग पंजीकृत कराते हुए जेल भेजा गया गया।

Related Articles

Back to top button