राहुल गांधी की सांसदी छिनने पर कांग्रेस सांसद का अजब बयान, गांधी फैमिली के लिए हो अलग कानून
स्टार एक्सप्रेस /संवाददाता
लखनऊ। राहुल गांधी की सदस्यता छीनने को लेकर कांग्रेस सांसद ‘मोदी सरनेम केस’ में दो साल की सजा मिलने के बाद उनकी सांसदी भी छीन ली गई है। हालांकि अभी उनके पास शीर्ष अदालतों में अपील करने का विकल्प है। इधर राहुल गांधी आज दोपहर कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने राहुल के खिलाफ ऐक्शन पर देशभर में जन आंदोलन करने का फैसला किया है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मोदी सरनेम केस में दो साल की सजा सुनाने के बाद शुक्रवार को स्पीकर ओम बिरला ने उनकी संसद सदस्यता रद्द कर दी। उन्हें सूरत सेशंस कोर्ट ने दोषी करार दिया है। हालांकि अभी उनके पास ऊपर की अदालत में अपील करने का विकल्प है। इधर राहुल के खिलाफ इस ऐक्शन पर कांग्रेस ने कहा कि यह भारतीय लोकतंत्र की स्थिति के बारे में दुनिया को एक बहुत ही खराब संकेत भेज रहा है।
राहुल गांधी आज दोपहर 1 बजे कांग्रेस मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहे हैं। उम्मीद है कि वह अपनी सदस्यता छिनने के फैसले पर बात करेंगे और सरकार के खिलाफ हमला बोलेंगे। इससे पहले शुक्रवार को कांग्रेस मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं ने बैठक कर सांसदी छिनने के फैसले के खिलाफ देशभर में जन आंदोलन करने का निर्णय लिया है।