स्वतंत्र चेतना के ब्यूरो प्रमुख रहे स्व. सतीश पाण्डेय की तेरहवीं पर श्रद्धांजलि सभा

(सुल्तानपुर) वरिष्ठ पत्रकार स्व. सतीश पाण्डेय की तेरहवीं के अवसर पर रविवार को उनके पैतृक आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। स्वतंत्र चेतना अखबार के ब्यूरो प्रमुख रहे सतीश पाण्डेय का निधन गत एक सितंबर 2026 को हुआ था। शुद्धि संस्कार 11 सितंबर को हुआ, आज 14 सितंबर दिन सोमवार को तेरहवीं संस्कार है।

कार्यक्रम स्थल ग्राम अन्नपूर्णानगर, पोस्ट उघड़पुर, थाना गोशाईगंज में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में तमाम राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधि, अधिवक्ता, चिकित्सक, लेखक, पत्रकार बंधु समेत बड़ी संख्या में गणमान्यजन पहुंचे। सभी ने स्व. सतीश पाण्डेय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सतीश पाण्डेय एक निर्भीक, निष्पक्ष और जनपक्षधर शासन द्वारा मान्यता प्राप्त पत्रकार थे। उनके जाने से पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ पत्रकार मनोराम पाण्डेय, हरी राम पाण्डेय, शिव राम पाण्डेय, विजय पाण्डेय सहित शोकाकुल परिवार के सदस्य सुशील कुमार पाण्डेय, पंकज कुमार पाण्डेय, उत्तम पाण्डेय, शुभम पाण्डेय एवं समस्त पाण्डेय परिवार मौजूद रहा। अंत में ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की गई।

Related Articles

Back to top button