सपा नेता अखिलेश माही ने सांसद राहुल गांधी से कारगिल शहीद राजेंद्र यादव की प्रतिमा लगवाने की मांग

कारगिल शहीद राजेन्द्र यादव की प्रतिमा व नामकरण की मांग, एडवोकेट अखिलेश माही ने सांसद राहुल गांधी को सौंपा पत्र

रायबरेली। कारगिल युद्ध में देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले जनपद के अमर शहीद राजेंद्र यादव की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए पहल शुरू हो गई है। एडवोकेट अखिलेश माही ने रायबरेली के सांसद व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पत्र देकर शहर के प्रमुख स्थल पर शहीद की प्रतिमा स्थापित करने और किसी प्रमुख चौराहे का नामकरण उनके नाम पर करने की पुरजोर मांग की है।

सांसद को दिये गए पत्र में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव एडवोकेट अखिलेश माही ने उल्लेख किया कि कारगिल युद्ध में शहीद राजेंद्र यादव का अदम्य साहस, वीरता और राष्ट्रप्रेम केवल रायबरेली ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। उनका सर्वोच्च बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। ऐसे वीर सपूत के सम्मान की रक्षा और उनकी स्मृतियों को संजोकर रखना हम सभी का नैतिक दायित्व है। उन्होंने सांसद से मांग की कि रायबरेली शहर के किसी उपयुक्त व प्रमुख स्थान पर अमर शहीद राजेंद्र यादव की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाए। इसके साथ ही उनके नाम पर चौराहे का नामकरण करते हुए रायबरेली नगर के किसी प्रमुख चौराहे का नामकरण शहीद राजेंद्र यादव चौराहा किया जाए।

सपा नेता अखिलेश माही ने उम्मीद जताई है कि सांसद राहुल गांधी स्थानीय जनभावनाओं का सम्मान करते हुए संबंधित प्रशासनिक विभागों के माध्यम से इस दिशा में शीघ्र ठोस कदम उठाएंगे, ताकि अमर शहीद को सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सके।

Related Articles

Back to top button