Chandra Grahan 2023: जल्द लगने जा रहा साल का पहला चंद्रग्रहण, कहां दिखेगा अद्भुत नजारा

साल का पहला चंद्र ग्रहण 05 मई 2023, शुक्रवार को लगने जा रहा है, चंद्र ग्रहण तब लगता है जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है

स्टार एक्सप्रेस/संवाददाता

दिल्ली :  Chandra Grahan 2023, साल का पहला चंद्र ग्रहण 05 मई 2023, शुक्रवार को लगने जा रहा है। चंद्र ग्रहण तब लगता है जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है। इस बार चंद्र ग्रहण तुला राशि में लगने जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण बेहद खास रहने वाला है क्योंकि ये ग्रहण 139 साल बाद बुद्ध पूर्णिमा पर लगने वाला है। धार्मिक नजरिए से ग्रहण की घटना को बहुत ही अशुभ माना जाता है।

अंतरिक्ष में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) एक बेहद आकर्षक खगोलीय घटना है। यह हमारे सौर मंडल के कार्य करने के तरीके और खगोलीय पिंडों की गति के बारे में और अधिक जानने का एक शानदार मौका है। 2023 का पहला चंद्र ग्रहण उपछाया ग्रहण (Penumbral Eclipse) होगा और यह 5 मई को होगा। इस साल धरतीवासियों को चार ग्रहण देखने को मिलेंगे जिनमें से दो सूर्य पर और दो चंद्रमा पर लगेंगे। पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को सुबह 7:04 बजे लगा था।

अंतरिक्ष में जब तीन खगोलीय पिंड एक रेखा में आ जाते हैं तो ग्रहण देखने को मिलता है। जब कोई ग्रह या चंद्रमा किसी अन्य खगोलीय पिंड की छाया से गुजरता है तो ग्रहण होता है। सूर्य ग्रहण में चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है। वहीं जब चंद्रमा पृथ्वी की छाया से होकर गुजरता है तो उस पर अंधेरा हो जाता है। इसी घटना को चंद्र ग्रहण कहते हैं। चंद्र ग्रहण तीन तरह का होता है- पूर्ण चंद्र ग्रहण, आंशिक चंद्र ग्रहण और उपछाया चंद्र ग्रहण। उपछाया ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी की छाया के पतले और बाहरी क्षेत्र से होकर गुजरता है।

कितने बजे लगेगा ग्रहण?

5 मई को साल का पहला चंद्र ग्रहण होगा। ग्रहण 5 मई को भारतीय समयानुसार रात 8:44 बजे शुरू होगा। रात 10:52 बजे यह अपने चरम पर होगा। देर रात करीब 1:00 बजे चंद्र ग्रहण समाप्त हो जाएगा। यह ग्रहण कुल 4 घंटे 18 मिनट तक चलेगा। टाइम एंड डेट की रिपोर्ट के मुताबिक, साल का पहला चंद्र ग्रहण यूरोप, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया और प्रशांत, अटलांटिक और हिंद महासागर के कुछ क्षेत्रों में दिखाई देगा।

कैसे देखें अद्भुत नजारा?

भारत के कुछ हिस्से इस अद्भुत घटना को नहीं देख पाएंगे। चंद्र ग्रहण को धरती से बिना किसी खास उपकरण या टेलिस्कोप के देखा जा सकता है। हालांकि छोटे टेलिस्कोप इस नजारे को और बेहतर बना सकते हैं। ग्रहण के दौरान चंद्रमा को देखना काफी आकर्षक होता है। 2023 का दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर को होगा। यह एक आंशिक चंद्रग्रहण होगा जो ऑस्ट्रेलिया, पूर्वी अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका और एशिया के कई क्षेत्रों में दिखाई देगा।

चंद्र ग्रहण की अवधि

यह ग्रहण रात 8 बजकर 44 मिनट से लेकर मध्य रात्रि करीब 01 बजकर 02 मिनट तक रहेगा. इस चंद्र ग्रहण की अवधि लगभग 04 घंटे 15 मिनट की होगी। साथ ही चंद्र ग्रहण तुला राशि में लगना जा रहा है और यहां चंद्रमा केतु की युति बन रही है। ऐसे में चंद्रमा की पहली दृष्टि मेष राशि पर होगी। इसलिए इस चंद्र ग्रहण से मेष और तुला राशि वालों को सावधान रहना होगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button