उ०प्र० पुलिस एवं होमगार्ड में चयनित होनहारों को सम्मानित करके: ज्ञान सिंह यादव ने मनाया अनोखा जन्मदिन

सुलतानपुर। जन्मदिन मनाने के पारंपरिक तरीकों से हटकर त्रिलोकपुर में एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। श्री राज हंस स्कूल त्रिलोकपुर के प्रबंध निदेशक ज्ञान सिंह यादव ने अपने जन्मदिन पर गांव के उन 9 होनहार युवाओं को सम्मानित किया, जिन्होंने हाल ही में विभिन्न सरकारी सेवाओं में चयनित होकर त्रिलोकपुर एवं जनापुर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

समारोह में उत्तर प्रदेश सिविल पुलिस, यूपी सब-इंस्पेक्टर, यूपी होमगार्ड, भारतीय वायुसेना, भारतीय सेना और दिल्ली पुलिस में नवनियुक्त युवाओं को स्मृति चिह्न, अंगवस्त्र एवं धनराशि भेंट कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर ज्ञान सिंह यादव ने कहा कि अपने गांव के इन हीरों को सम्मानित करके जो आत्मसंतुष्टि और खुशी मिली है, वह शब्दों में बयां नहीं की जा सकती। यह उनके जीवन का सबसे अच्छा और सबसे यादगार सेलिब्रेशन लगा।

सम्मानित युवाओं ने कहा कि इस सम्मान से उनका हौसला और बढ़ा है। यह गांव के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा, जो देश सेवा में करियर बनाना चाहते हैं।इस मौके पर अमर सिंह, जय शंकर यादव, शीतला प्रसाद, विनोद मौर्य, अनिल यादव, अंजनी तिवारी, महेश यादव, प्रदीप यादव, राम मूरत प्रजापति, राम अंजोर कन्नौजिया, शिव बहादुर कन्नौजिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button