भरथना में सम्पन्न होगी फुटबॉल प्रतियोगिता

जनपदीय-मण्डलीय फुटबॉल प्रतियोगिता में 14/17/19 वर्षीय बालक-बालिका एस.ए.वी.इण्टर कालेज प्रांगण में करेंगे प्रतिभाग

भरथना,इटावा। जिला विद्यालय निरीक्षक इटावा के आदेशानुसार सपोर्ट फॉर स्कूल कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपदीय एवं मण्डलीय 14/17/19 वर्षीय बालक-बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का दायित्व एस.ए.वी.इण्टर कालेज भरथना को सौंपा गया है। उक्त प्रतियोगितायें आगामी 17 अगस्त (जनपदीय स्तर) व 21 अगस्त (मण्डलीय स्तर) को एस.ए.वी.इण्टर कालेज के क्रीडास्थल पर प्रातः 9 बजे से सम्पन्न होगीं।

उक्त आशय की जानकारी एस.ए.वी. इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य डा.शैलेन्द्र कुमार ने देते हुए बताया कि जनपद के समस्त शासकीय व अशासकीय सहित सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त के अलावा वित्तविहीन हाईस्कूल-इण्टर कालेज के बालक-बालिकायें उक्त प्रतियोगिता में सहभागिता कर सकते हैं। प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए आवश्यक दस्तावेज के रूप में छात्र-छात्रायें सात प्रतियों में प्रधानाचार्य से प्रति हस्ताक्षरित पात्रता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र पिछली कक्षा का अंकपत्र की छायाप्रतियां व खेल सम्बन्धी वेशभूषा में टीम मैनेजर व कोच के साथ उपस्थित हों।

Related Articles

Back to top button