मिशन शक्ति केंद्र: महिलाओं को सुरक्षा अधिकारों की दी जानकारी

महिलाओं को दी गईं आपातकाल सहायता सेवा नंबरों की जानकारी

जसवंतनगर,इटावा। शुक्रवार को थाना परिसर में स्थापित मिशन शक्ति केंद्र पर मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं को उनकी सुरक्षा और अधिकारों की प्रति जागरूक करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने उपस्थित महिलाओं से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि सुरक्षा को लेकर सतर्क रहना हर महिला व बालिका के लिए जरूरी है। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 1090 वूमेन पावर लाइन,181 महिला हेल्पलाइन,1098 चाइल्ड हेल्पलाइन,112 आपातकालीन सेवा,1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन आदि सहायता नंबरों की जानकारी दी।किसी भी संकट की स्थिति में इन नंबरों पर तुरंत मदद मिल सकती है।

थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने भरोसा दिलाया कि किसी भी प्रकार की समस्या में यह आपातकालीन सहायता नंबर पीड़िता की तुरंत मदद करेंगे। इसके अलावा कोई भी महिला किसी प्रकार की समस्या होने पर यहां थाने में सूचित कर सकती है।आपकी समस्या का निदान किया जाएगा। महिला पुलिस कांस्टेबलों द्वारा भी महिला सुरक्षा और अधिकारों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में समस्त थाना स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Back to top button