पुलिस प्रशासन का दुरुपयोग कर रही भाजपा, सपा के कार्यकर्ताओं को किया जा रहा परेशान- अखिलेश यादव

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. मैनपुरी उपचुनाव के सियासी रण को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि बीते काफी दिनों से हम क्षेत्र में जगह-जगह जा रहे है और जनता का पार समर्थन मिल रहा है। यहीं जनसमर्थन बता रहे है कि उपचुनाव में सपा की प्रचंड जीत होगी और भाजपा का सूपड़ा होगा। प्रशासन पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी के कहने से सपा के कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा। बीजेपी पुलिस प्रशासन का दुरुपयोग कर रही है।

वहीं शिवपाल सिंह यादव की बात करते हुए सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा यही करती है। सरकार के साथ रहोगे तो आपको बंगला, घोड़ा, गाड़ी सब कुछ मिल जाएगा सरकार के खिलाफ रहोगे तो सब अपनी सुविधाएं वापस ले लोगे। आगे उन्होंने कहा कि सवाल सुविधा का नहीं है, सवाल सिद्धांत का है और ये सुविधाओं का आना-जाना लगा रहता है। राजनीतिक कैरियर में इस बार जनता जब मौका मिलेगाऔर भारतीय जनता पार्टी को एकदम बाहर कर देगी।

Also Read-

प्रदेश सरकार खेलों के विकास और खिलाड़ियों के भरपूर प्रोत्साहन के लिए प्रतिबद्ध है- सीएम योगी

उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट और रामपुर व खतौली विधानसभा सीट पर सोमवार को मतदान हो रहा हैं। तीनों सीटों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट रिक्त हो गयी थी, जिसके चलते अब यहाँ चुनाव हो रहा है। जबकि, समाजवादी पार्टी के दिग्गज़ नेता आज़म खान को हेट स्पीच मामले में सज़ा हो जाने और उनकी विधायकी जाने के बाद रामपुर सदर सीट पर मतदान हो रहा है। इसी प्रकार से मुज्जफ़रनगर की खतौली विधानसभा सीट से भाजपा विधायक विक्रम सिंह सैनी को अयोग्य घोषित किये जाने के चलते खतौली में उपचुनाव हो रहा है।

3 बजे तक हुआ इतने प्रतिशत मतदान –

मैनपुरी में 3 बजे तक 43 फीसदी मतदान
रामपुर में 3 बजे तक 26.32 फीसदी मतदान
खतौली में 3 बजे तक 40.20 फीसदी मतदान।
11 बजे तक हुआ इतने प्रतिशत मतदान –

मैनपुरी में 11 बजे तक 18.72 फीसदी मतदान
खतौली में 11 बजे तक 20.70 फीसदी मतदान
रामपुर में 11 बजे तक 11.30 फीसदी मतदान
इनके बीच हैं सीधा मुक़ाबला-

मैनपुरी लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने मास्टरस्ट्रोक खेलते हुए डिम्पल यादव को चुनावी मैदान में उतारा है। डिम्पल यादव के प्रत्याशी बनने से जहाँ यादव परिवार अब एक साथ आ गया है, तो वहीं नेताजी के समर्थक अब नेताजी की बहु [ डिम्पल यादव ] के चुनाव लड़ने से काफ़ी ख़ुश हैं। नेताजी के निधन के बाद यह पहला चुनाव है, और ऐसा माना जा रहा है की डिम्पल के प्रति लोगों में सहानभूति भी दिखाई दे रही है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने डिम्पल यादव के सामने रघुराज शाक्य को मैदान में उतारा है। रघुराज पूर्व सपाई हैं और शिवपाल यादव के क़रीबी रहे हैं। रघुराज ने सबसे पहले नेताजी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित करते हुए चुनाव प्रचार की शुरुआत की।

वहीं, बात करें रामपुर सदर सीट की तो वहां पर समाजवादी पार्टी ने फिर आजम खान के क़रीबी माने आसिम रज़ा पर भरोसा जताते हुए उनको टिकट दिया है। आज़म खान इस पूरे चुनाव प्रचार के दौरान इमोशनलकार्ड खेलते हुए नजर आए। रामपुर में अखिलेश यादव ने भी सपा प्रतयाशी आसिम रज़ा के लिए प्रचार किया है। रामपुर भी सपा की परंपरागत सीट मानी जाती रही है, आज़म खान वहां से दस बार से विधायक रहे। भाजपा ने वहां पर कमल खिलाने के लिए आकाश सक्सेना को प्रत्याशी बनाया है। मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री ने रामपुर में भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना के पक्ष में मतदान करने की अपील की है और रैलियों को संबोधित किया है।

मुज़फ्फरनगर की खतौली सीट पर भाजपा ने विधायक रहे विक्रम सिंह सैनी की पत्नी राजकुमारी सैनी को प्रत्याशी बनाया. वहीं, सपा ने आरएलडी गठबंधन को यह सीट दे दी है, वहीं आरएलडी ने इस सीट पर मदन भैया को प्रत्याशी के रूप में उतारा है। जयंत चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र में घूमकर मदन भैया के लिए प्रचार किया। अब आने वाली आठ तारीख़ ही यह तय करेगी की इन तीनों सीटों पर कौन विजयी होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button