Bigg Boss 15 के प्रोमो में दिखाई दि इन चार कंटेस्टेंट की झलक, पड़ाव पार किए बिना नही मिलेगी एंट्री

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल : ‘बिग बॉस 15’ के साथ मेकर्स एक बार फिर से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। शो का प्रसारण दो अक्टूबर से किया जाएगा। टीवी के सबसे विवादित शो में से एक ‘बिग बॉस’ को सलमान खान होस्ट करेंगे। अभी तक इस सीजन के कई प्रोमो सामने आ चुके हैं, जिनसे पता चलता है कि इस बार का थीम जंगल है। कंटेस्टेंट को पहले यह पड़ाव पार करना होगा उसके बाद ही घर में एंट्री मिलेगी।

अभी तक शो में हिस्सा लेने वाले नामों को लेकर चर्चा चल रही थी। इनमें से कुछ नाम अब कंफर्म हैं। चैनल ने एक नया प्रोमो जारी किया है। जिसमें उन्होंने चार कंटेस्टेंट की झलक दिखलाई है। प्रोमो देखने के बाद फैंस काफी उत्साहित हैं।

 

प्रोमो वीडियो में चारों कंटेस्टेंट का पूरा चेहरा नहीं दिख रहा है। ऐसे में अगर आप अभी तक समझ नहीं पाए हैं कि वे कौन हैं तो चलिए हम आपको बता देते हैं। सबसे पहले तेजस्वी प्रकाश को दिखाया गया है। वीडियो में उनके बारे में बताया जाता है कि वे खतरों से खेलने वालीं खिलाड़ी हैं।

दरअसल तेजस्वी ने ‘खतरों के खिलाड़ी 10’ में हिस्सा लिया था और वहां उन्होंने शानदार खेल दिखाया था। दूसरा नाम करण कुंद्रा का है। टीवी के सुपरस्टार करण का नाम पहले ही सामने आ चुका था। अब इस पर मुहर लग गई है। प्रोमो में एक्टर सिंबा नागपाल को शक्तिमान शिकारी के नाम से इंट्रोड्यूस किया गया है। चौथी कंटेस्टेंट सिंगर अफसाना खान हैं।

 

वीडियो को कलर्स टीवी के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा है- ‘बिग बॉस 15 के इस जंगल में दंगल करने आ रहे हैं बड़े ही अद्भुत कंटेस्टेंट। क्या आप इन्हें पहचान सकते हैं? देखिए बिग बॉस 15, दो अक्टूबर से। शनिवार-रविवार रात 9.30 बजे और सोमवार से शुक्रवार रात 10.30 बजे सिर्फ कलर्स पर।‘

 

इन चार कंटेस्टेंट के अलावा आसिम रियाज के भाई उमर रियाज, निशांत भट्ट, प्रतीक सहजपाल और शमिता शेट्टी भी शो में हिस्सा लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button