नवागत पुलिस अधीक्षक से गरीब कल्याण सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने की शिष्टाचार भेंट

सुल्तानपुर। गरीब कल्याण सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने मंगलवार को नवागत पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल से शिष्टाचार भेंट की। ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक गुप्ता के निर्देश पर जिला अध्यक्ष विजय भोजवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और उनका स्वागत करते हुए औपचारिक मुलाकात की।

इस दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक को संस्था के उद्देश्यों और सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट की ओर से समय-समय पर रक्तदान शिविर, पौधरोपण, गरीब और असहाय लोगों की मदद के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं।

प्रतिनिधिमंडल ने भविष्य में भी जनहित से जुड़े कार्यों को निरंतर जारी रखने की बात कही। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने ट्रस्ट की ओर से किए जा रहे सामाजिक कार्यों की जानकारी ली और जनहित से जुड़े कार्यों को आगे भी जारी रखने के लिए पदाधिकारियों को प्रोत्साहित किया।

इस मौके पर ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक गुप्ता, राष्ट्रीय सचिव संतोष कुमार, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी दीपक गुप्ता, जिला अध्यक्ष विजय भोजवाल, जिला उपाध्यक्ष पवन यादव, जिला सचिव हृदय राम पाल, जिला कोषाध्यक्ष विनोद गुप्ता, जिला संरक्षक राम सुमेर गुप्ता, भदैया ब्लॉक अध्यक्ष विवेक कुमार चौरसिया, ब्लॉक संरक्षक सेत राम वर्मा, विनोद जायसवाल , आशीष वर्मा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button