कैसे थमेगी मतदान प्रक्रिया में धांधली, अखिलेश यादव के 3 नए फॉर्मूलों से थर्राया सियासी गलियारा

Akhilesh Yadav on Fake Voting: देशभर में कथित वोट चोरी और मतदान प्रक्रिया में धांधली की बहसों के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से चुनावी प्रणाली में आमूलचूल बदलाव करने की जोरदार मांग उठाई है। सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए सपा प्रमुख ने फर्जी मतदान पर पूर्ण विराम लगाने के लिए तीन स्तरीय सुरक्षा मॉडल का सुझाव दिया।

अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव में धांधली को जड़ से खत्म करने के लिए वोटर आईडी को आधार से जोड़ा जाना चाहिए और पारंपरिक कागज या प्लास्टिक कार्ड की जगह मजबूत ‘मेटल कार्ड’ जारी किए जाने चाहिए, ताकि नकली पहचान पत्र बनाने की कोई गुंजाइश ही न रहे। इसके साथ ही उन्होंने मतदान केंद्रों पर उंगलियों के निशान और आंखों की पुतलियों (आइरिस स्कैन) पर आधारित बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन लागू करने पर बल दिया। उन्होंने दावा किया कि चूंकि किन्हीं दो व्यक्तियों के बायोमेट्रिक्स समान नहीं हो सकते, इसलिए इस पुख्ता तकनीक के लागू होने से भाजपा कभी फर्जी वोटिंग नहीं करा पाएगी।

सपा प्रमुख की पोस्ट वायरल

अखिलेश यादव ने अपनी इस पोस्ट के साथ उत्तर प्रदेश के CM योगी के एक हालिया टीवी इंटरव्यू का वीडियो क्लिप भी साझा किया, जिसमें सीएम योगी ने मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर बड़ा दावा किया था। उस इंटरव्यू में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि एसआईआर प्रक्रिया से पहले करीब 27 लाख हिंदू मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए, जिनमें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले रहे लाभार्थी भी शामिल थे।

सीएम योगी ने सपा प्रमुख पर सीधा सियासी हमला बोलते हुए सवाल उठाया था कि अखिलेश यादव यूपी में एसआईआर का विरोध इसलिए नहीं कर रहे हैं, क्योंकि हालिया आंकड़ों के मुताबिक इसमें मुस्लिम वोटरों की तादाद में 1.65 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि हिंदू मतदाताओं के अनुपात में गिरावट आई है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया था कि सपा अपने वोट बैंक में इजाफा देखकर इस गंभीर विसंगति पर पूरी तरह खामोश बैठी है।

सपा प्रमुख का यह जवाबी हमला ऐसे नाजुक वक्त में सामने आया है जब समूचा विपक्षी ‘इंडिया’ (INDIA) गठबंधन मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और एसआईआर की पूरी कवायद के खिलाफ लामबंद है। विपक्षी दलों ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और एसआईआर प्रक्रिया को तुरंत रद्द करने की मांग को लेकर मोर्चा खोल रखा है।

अयोध्या की पिच पर फिर भाजपा को मात देने की तैयारी, अखिलेश ने खोला 2027 का सबसे खतरनाक फॉर्मूला

उत्तर प्रदेश में 2027 के आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी राजनीतिक पार्टियों के लिए मतदाता सूची का यह विवाद सबसे बड़ा सियासी अखाड़ा बन चुका है। वर्ष 2017 और 2022 के चुनावों में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद भाजपा जहां प्रदेश में जीत की हैट्रिक लगाने की रणनीति पर काम कर रही है, वहीं समाजवादी पार्टी निष्पक्ष मतदान और मतदाता सूची में पारदर्शिता के मुद्दे को उठाकर सत्ता में वापसी की पुरजोर कोशिशों में जुटी है।

Related Articles

Back to top button