गाजे बाजे के साथ निकली शोभायात्रा

शोभायात्रा के पूर्व यज्ञकुंड बनाने वाले श्रमिकों का मौनी महाराज ने अंगवस्त्र व फूलमाला पहनाकर किया सम्मानित

धम्मौर (सुल्तानपुर) शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में क्षेत्र में गाजेबाजे के साथ रविवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा से पूर्व कूड़धाम मंदिर परिसर में बन रहे 551 यज्ञकुंड को बनाने वाले श्रमिकों को मौनी महाराज ने अंगवस्त्र व फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया।

उसके बाद कूड़धाम मंदिर से शुरू हुई शोभा यात्रा विभिन्न गांवों से होकर धम्मौर बाजार कस्बा होकर सुल्तानपुर रायबरेली राजमार्ग होते हुए सुल्तानपुर के सीता कुंड आश्रम पर जाकर समाप्त हुई। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे।

शोभा यात्रा रविवार को दोपहर करीब एक बजे गौरीगंज के सागरा पीठाधीश्वर स्वामी अभय चैतन्य फलाहारी मौनी जी महाराज के नेतृत्व में गाजेबाजे के साथ निकाली गई। यात्रा कूड़धाम मंदिर से शुरू हुई। शोभायात्रा अलीगंज धम्मौर संपर्क मार्ग से विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए धम्मौर बाजार कस्बा होते हुए सुल्तानपुर सीताकुंड महाकाल आश्रम पहुंचकर संपन्न हुई। रास्ते में कई स्थानों पर श्रद्धालुओं को जलपान कराए गए।

यात्रा के दौरान धम्मौर पुलिस की ओर से सूक्ष्म जलपान कराया गया। यात्रा के दौरान जय श्री राम,बम भोले के जयकारों से गुंजायमान रहा। इस मौके पर टीकर माफी आश्रम अमेठी के महंत कृष्णानंद, कूड़धाम मंदिर के प्रबंधक आनंद चैतन्य महाराज, विश्व हिन्दू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष उदयभान सिंह, अविनाशी दास महाराज,शरद मिश्रा, राजू मिश्रा, पिंटू मिश्रा,पवन तिवारी, रवि दूबे, गुड्डू गुप्ता, विशंभर सोनी, प्रदीप जायसवाल आदि का सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button