विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर सम्पन्न

जसवंतनगर,इटावा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर तथा अंतर्राष्ट्रीय हेल्थ कवरेज दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने स्वास्थ्य कवरेज दिवस के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।
पीएलवी अधिकार मित्र ऋषभ पाठक ने स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं जैसे आयुष्मान योजना, टीकाकरण आदि के बारे में बताते हुए कहा कि हेल्थ कवरेज दिवस का उद्देश्य जन-जन तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। कुमारी नीरज ने आगामी 13 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत और न्याय मार्ग ऐप के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी। वहीं राजेंद्र सिंह ने पी सी पी एन टी कानून से संबंधित आवश्यक जानकारियां साझा कर लोगों को जागरूक किया।
कार्यक्रम में फार्मासिस्ट भूपेंद्र यादव व अनिल,सुनील यादव सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। नर्सिंग विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग दिया।



