किराना व्यापार मंडल के लोगों ने अतिक्रमण को लेकर नगर सीईओ सिटी को सौंपा ज्ञापन

सुल्तानपुर। पुलिस लाइन सभागार में सीईओ सिटी सौरभ सावंत के साथ कई बड़े मुद्दों पर किराना व्यापार मंडल के लोगों ने चर्चा किया और पिछले महीने दिए गए विषयों पर गंभीर चर्चा किया। जिसमें अतिक्रमण एवं ट्रैफिक व्यवस्था का बड़ा मुद्दा उठाया गया और धन्यवाद भी दिया गया कि आपके द्वारा जिले को सुंदर बनाने का जो प्रयास कल नगरपालिका एवं प्रशासन द्वारा किया गया वो सराहनीय है।
किंतु निरंतर अनुशासन के द्वारा जो कार्यवाही की जाएगी वहीं अंजाम को अच्छा बना सकती है इसके लिए आप रोज कार्यवाही पर निकले जिससे सिर्फ नाम मात्र का कार्य न हो।व्यापारियों को व्यापार बचाना है तो सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराना होगा तभी ग्राहक प्रवेश करेंगे अन्यथा धीरे धीरे ये व्यापार किराना मंडी , चौक का लुप्त हो जाएगा व्यापारी को धमकी मिलने का मुद्दा किराना व्यापार मंडल ने फिर से उठाया और लापरवाही की बात प्रशासन द्वारा अवगत कराई गई कि जो कार्य प्रशासन को करना चाहिए वो व्यापार मंडल कर रहा है और कोई बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है ।
और कार्य सराहनीय रहा सीईओ एस आई आर का तुरंत ही उन्होंने धमकी देने वाले को सर्च करके हमें अवगत कराया और उसको वहां से बुलाकर बात समझने के लिए कार्यवाही की बात कही। इस मौके पर किराना व्यापार मंडल के अध्यक्ष आलोक सागर, महामंत्री अंकित कसौधन दीपचंद्र, कार्तिकेय कसौंधन, संदीप कसौधन,आनंन कसौधन, सचिन कसौधन,देवी प्रसाद सोनी, आदि लोग उपस्थित रहे।



