अगले 24 घंटे इन राज्यों के लिए आफत, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

IMD Weather Alert 2026: मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, आने वाले 24 घंटे भारत के कुछ राज्यों के लिए खतरनाक साबित होने वाले हैं। विशेषज्ञों ने भयंकर बारिश का अलर्ट जारी है।

मौसम विभाग (IMD) के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, पूर्वी राजस्थान के झालावाड़ जिले (सुनेल) में 30 सेंटीमीटर की डराने वाली बारिश दर्ज की गई है, जिसने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इसी तरह, पश्चिमी मध्य प्रदेश के राजगढ़ (ब्यावरा) में भी 23 सेंटीमीटर की अत्यंत भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।

इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के कठुआ (16 सेमी), यूपी के मुज़फ्फरनगर (14 सेमी), पंजाब के पठानकोट (12 सेमी) और मेघालय के तुरा (12 सेमी) में भी मूसलाधार बारिश ने तबाही मचाई है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, गुजरात और छत्तीसगढ़ में भी 7 से 11 सेंटीमीटर तक की जोरदार बारिश रिकॉर्ड की गई है।

बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया सिस्टम, ओडिशा हाई अलर्ट पर

अगर आपको लग रहा है कि बारिश का दौर थमने वाला है, तो मौसम विभाग का नया पूर्वानुमान आपकी चिंता बढ़ा सकता है। 12 अगस्त के आसपास उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में हवा का एक नया कम दबाव का क्षेत्र (Low-Pressure Area) बनने जा रहा है।

इसके प्रभाव से 11 से 13 अगस्त के बीच ओडिशा के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अरब सागर की नमी और मध्य प्रदेश के ऊपर बने सिस्टम के चलते कोंकण तट और आसपास के घाट क्षेत्रों में भी बारिश का दौर और तेज होने वाला है।

यात्रा के दौरान सामान चोरी हो जाए तो क्या करें और कहां शिकायत करें, तुरंत ये 3 काम करें

महाराष्ट्र और पश्चिमी भारत: 15 अगस्त तक नहीं मिलेगी राहत

पश्चिमी भारत, खासकर महाराष्ट्र में 15 अगस्त तक भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने की पूरी संभावना है। अरब सागर से आ रही नमी वाली हवाओं के कारण पालघर, सिंधुदुर्ग और रत्नागिरी में मूसलाधार बारिश हो सकती है। पुणे, सतारा और रायगढ़ के घाट इलाकों में भी मौसम विभाग ने अच्छी बारिश की उम्मीद जताई है। आर्थिक राजधानी मुंबई, ठाणे और पालघर के निवासियों को मंगलवार और बुधवार को भारी बारिश के लिए तैयार रहना होगा। इसके साथ ही गोवा और कोंकण बेल्ट में भी मानसून एक बार फिर पूरी तरह से एक्टिव हो गया है।

Related Articles

Back to top button