होली से पहले बरसेगा पैसा, कर्मचारियों के लिए सरकार का बड़ा गिफ्ट, सैलरी में होगा तगड़ा इजाफा

8th pay commission da rates: होली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: महंगाई भत्ते (डीए) में वृद्धि की संभावना, जिससे उनकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है। पढ़ें विस्तार से।

8th pay commission da rates: होली के त्यौहार से पहले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन भोगियों के लिए एक अच्छी खबर आ सकती है। उम्मीद जताई जा रही है कि भारत सरकार इस बार महंगाई भत्ते (डीए) में महत्वपूर्ण वृद्धि कर सकती है। इससे लाखों कर्मचारियों की मासिक आय में बढ़ोतरी हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मार्च के पहले हफ्ते में डीए बढ़ाने का फैसला लिया जा सकता है जिससे कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

जानें कितना बढ़ सकता है डीए

सातवें वेतन आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो चुका है। इसके बाद कर्मचारियों की निगाहें आठवें वेतन आयोग पर टिकी हुई हैं। ये सवाल उठ रहा है कि जब नई वेतन व्यवस्था लागू होगी तो बेसिक सैलरी और महंगाई भत्ते में कितना बदलाव होगा। वर्तमान में महंगाई भत्ते में हर साल दो बार संशोधन होता है- पहला संशोधन जनवरी में और दूसरा जुलाई में।

इस बार जनवरी 2026 का संशोधन विशेष रूप से ध्यान आकर्षित कर रहा है क्योंकि ये सातवें वेतन आयोग के बाद होने वाला पहला महत्वपूर्ण बदलाव होगा। दिसंबर 2025 तक डीए 58% था मगर अब नई आर्थिक स्थितियों और महंगाई दर को देखते हुए इसे 60% तक बढ़ाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि ये वृद्धि पिछले 26 सालों में सबसे कम वृद्धि मानी जाएगी (2%)। बावजूद इसके कर्मचारियों की कुल आय में इससे बदलाव साफ दिखाई देगा।

लोन रिकवरी के लिए अब ‘गुंडागर्दी’ नहीं चलेगी, RBI ने बनाए हैं कड़े नियम

आठवें वेतन आयोग के लागू होने के बाद महंगाई भत्ता सीधे बेसिक सैलरी में जुड़ सकता है और फिर डीए की गणना शून्य से शुरू होगी। ऐसा पिछले सभी वेतन आयोगों में हुआ था और इस बार भी ऐसा होने की संभावना है। इसका मतलब ये होगा कि मौजूदा 58% या 60% डीए को नई बेसिक सैलरी का हिस्सा बना दिया जाएगा जिससे कर्मचारियों के शुरुआती वेतन में बड़ा उछाल आ सकता है।

Related Articles

Back to top button