पोस्ट ऑफिस की इस सरकारी गारंटी वाली स्कीम से अमीर बनें, एक लाख रुपये जमा करें और पाएं 44 हजार एक्स्ट्रा

Post Office Time Deposit: पोस्ट ऑफिस (इंडिया पोस्ट) न केवल डाक सेवाएं, बल्कि बैंकिंग से जुड़ी सेवाएं भी देता है। आप पोस्ट ऑफिस में कई तरह की बचत योजनाओं के तहत खाते खोल सकते हैं, जैसे कि RD (रिकरिंग डिपॉजिट), TD (टाइम डिपॉजिट), MIS (मंथली इनकम स्कीम), SCSS (सीनियर सिटीजन्स सेविंग्स स्कीम), PPF (पब्लिक प्रोविडेंट फंड), SSA (सुकन्या समृद्धि अकाउंट) और KVP (किसान विकास पत्र)।
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (TD) — जो बैंकों की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की तरह ही होते हैं — फिलहाल बैंकों की FD के मुकाबले ज्यादा ब्याज दरें दे रहे हैं। आज हम आपको एक ऐसी स्कीम के बारे में बता रहे हैं, जिसमें सिर्फ ₹1 लाख जमा करके आप ₹44,995 का अच्छा-खासा ब्याज कमा सकते हैं।
पोस्ट ऑफिस में आप 1 साल, 2 साल, 3 साल या 5 साल की अवधि के लिए टाइम डिपॉजिट (FD) खोल सकते हैं। पोस्ट ऑफिस 1 साल की FD पर 6.9%, 2 साल की FD पर 7.0%, 3 साल की FD पर 7.1% और 5 साल की FD पर 7.5% की ब्याज दर देता है।
देश का कोई भी बैंक इतनी अधिक ब्याज दरें नहीं देता है। पोस्ट ऑफिस की FD स्कीम में कम से कम ₹1,000 जमा किए जा सकते हैं, और जमा राशि की कोई अधिकतम सीमा नहीं है। आप पोस्ट ऑफिस की FD स्कीम के तहत सिंगल अकाउंट या जॉइंट अकाउंट खोल सकते हैं। एक जॉइंट अकाउंट में अधिकतम 3 लोग शामिल हो सकते हैं।
1 लाख जमा करते ही मिलेगा छप्परफाड़ रिटर्न, बंधन बैंक की इस नई स्कीम ने मचाई निवेशकों में खलबली!
पोस्ट ऑफिस अपनी 5 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) स्कीम पर अधिकतम 7.5% की ब्याज दर देता है। अगर आप पोस्ट ऑफिस की 5 साल (यानी 60 महीने) की FD में ₹1 लाख जमा करते हैं, तो मैच्योरिटी पर आपको कुल ₹1,44,995 मिलेंगे। इसमें ₹44,995 का गारंटीड ब्याज भी शामिल है।
पोस्ट ऑफिस सीधे केंद्र सरकार के अंतर्गत आता है, जिससे यह पक्का होता है कि मैच्योरिटी पर आपको अपनी मूल रकम और उस पर बना ब्याज, सरकारी गारंटी के साथ मिलेगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि पोस्ट ऑफिस की FD स्कीम में सभी ग्राहकों को एक समान ब्याज दर मिलती है, जबकि बैंक अक्सर कुछ खास अवधियों के लिए सीनियर सिटीजन्स को FD पर 0.50% अतिरिक्त ब्याज देते हैं।


