ट्रंप की सीक्रेट चाल, माफ़ी की इस डील पर दुनिया हैरान

trump netanyahu relation: भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे इजरायली PM बेंजामिन नेतन्याहू को बचाने के लिए डोनाल्ड ट्रंप की सीधी दखलअंदाजी!

trump netanyahu relation: जेरुसलम के राजनीतिक हलकों में इस समय एक ऐसी खबर गूंज रही है जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। यह मामला जुड़ा है इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से जो पिछले कई सालों से भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों का सामना कर रहे हैं। इस पूरे प्रकरण में नया मोड़ तब आया जब नेतन्याहू के पुराने और करीबी दोस्त डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका से उनके बचाव में कूद पड़े।

ट्रंप ने हाल ही में इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग को एक आधिकारिक पत्र भेजकर अपने मित्र “बीबी” (जैसा कि नेतन्याहू को अक्सर कहा जाता है) को क्षमा करने की भावुक अपील की है। ट्रंप की यह सीधी दखलअंदाजी बताती है कि अंतर्राष्ट्रीय दोस्ती की डोर कितनी मज़बूत है।

कानून सबसे ऊपर- इजरायल के राष्ट्रपति

ट्रंप की इस अपील पर राष्ट्रपति हर्जोग के कार्यालय की तरफ से तत्काल प्रतिक्रिया भी आई है। बुधवार को जारी एक बयान में हर्जोग के दफ्तर ने साफ किया कि वे कानूनी बाध्यताओं से बंधे हुए हैं। इसका सीधा मतलब है कि किसी भी तरह की माफ़ी या क्षमादान के लिए एक स्थापित कानूनी प्रक्रिया का पालन करना ज़रूरी है।

इस देश ने इजरायली PM नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया अरेस्ट वारंट

इससे पहले भी ट्रंप ने अक्टूबर में अपनी इजरायल यात्रा के दौरान यरुशलम में संसद में संबोधन के दौरान भी सार्वजनिक रूप से हर्जोग से नेतन्याहू को माफ़ करने का अनुरोध किया था। लेकिन, हर्जोग के कार्यालय का रुख बिल्कुल स्पष्ट है: माफ़ी के लिए आवेदन करने वाले किसी भी व्यक्ति को औपचारिक प्रक्रिया के तहत ही आना होगा।

Related Articles

Back to top button