सावन में घर के मुख्य द्वार पर तुरंत लगाएं ये 1 पौधा, रातों-रात दूर होगी कंगाली और बरसेगी शिव की कृपा

Sawan lucky plants for home: सावन का पवित्र महीना जल्द ही शुरू होने वाला है और इसके साथ ही वर्षा ऋतु का भी आगमन होता है। यह समय न केवल प्रकृति के निखरने का होता है, बल्कि नए पौधे लगाने के लिए भी बेहद शुभ माना जाता है। ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन के दौरान कुछ विशेष पौधे लगाने से घर में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। प्रसिद्ध ज्योतिषविद् पंडित शैलेंद्र पांडेय के अनुसार, सावन में कुछ खास पौधे सही दिशा और नियम से लगाने पर जीवन की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं।
तुलसी का पौधा: वैवाहिक जीवन में घोलेगा मिठास और बढ़ाएगा सेहत
तुलसी का पौधा सनातन परंपरा में अत्यंत पवित्र और कल्याणकारी माना गया है। इसे सावन या कार्तिक के महीने में लगाना सबसे उत्तम होता है। घर के आंगन या बीचो-बीच तुलसी लगाने से वैवाहिक जीवन सुखद रहता है, स्वास्थ्य बेहतर होता है और घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है। रोज शाम को तुलसी के नीचे घी का दीपक जलाकर परिक्रमा करना विशेष फलदायी होता है। इसके अलावा, सुबह खाली पेट तुलसी पत्र का सेवन करने से बुद्धि, वाणी में प्रखरता आती है और संतान संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है।
केले का पौधा: दूर करेगा विवाह की रुकावटें और मजबूत करेगा गुरु ग्रह
सावन के महीने में केले का पौधा लगाना भी बेहद शुभ फल देता है। इसे सावन की एकादशी या किसी भी बृहस्पतिवार (गुरुवार) के दिन लगाना चाहिए। ध्यान रखें कि केले का पौधा हमेशा घर के पीछे लगाएं, मुख्य द्वार के ठीक सामने नहीं। इसकी नियमित पूजा करने और जल अर्पित करने से दांपत्य जीवन की परेशानियां दूर होती हैं। बृहस्पतिवार को केले के वृक्ष की पूजा करने से कुंडली में बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है और शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।
अनार का पौधा: नकारात्मक ऊर्जा और तंत्र-मंत्र से करेगा सुरक्षा
अनार का पौधा भी सावन के दौरान लगाना बेहद लाभदायक माना गया है। इसे घर के मुख्य द्वार से थोड़ी दूरी पर लगाना चाहिए। यह पौधा घर को बुरी नजर और तंत्र-मंत्र के प्रभावों से सुरक्षित रखता है। यदि जीवन में लंबे समय से कोई बड़ी परेशानी या संकट चल रहा हो, तो अनार के फूल को शहद में डुबोकर बहते जल में प्रवाहित करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है।
शमी का पौधा: शनि दोष से मिलेगी राहत, घर में आएगी खुशहाली
शमी का पौधा मुख्य रूप से शनिदेव को प्रसन्न करने और शनि दोष को शांत करने के लिए जाना जाता है। इसे सावन के किसी भी शनिवार की शाम को लगाना सबसे शुभ होता है। इसे घर के मुख्य द्वार के बाईं (Left) तरफ लगाएं। शनिवार के दिन शमी के पौधे के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनिदेव की कृपा मिलती है और काम में आ रही रुकावटें दूर होती हैं। इसके अलावा विजयादशमी (दशहरे) के दिन शमी की पूजा करने से धन-धान्य में अपार वृद्धि होती है।
शुक्रवार को कर लिया ये एक काम, तो तिजोरी हमेशा भरी रहेगी!
पीपल का पौधा: सार्वजनिक स्थान पर लगाएं, संतान सुख और शांति के लिए फलदायी
पीपल का वृक्ष अत्यंत पूजनीय है, लेकिन इसे कभी भी घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए। सावन के महीने में खासकर बृहस्पतिवार या शनिवार को इसे किसी सड़क के किनारे, पार्क या सार्वजनिक स्थान पर लगाना चाहिए। पीपल के वृक्ष की नियमित पूजा और परिक्रमा करने से संतान से जुड़ी समस्याएं समाप्त होती हैं। शनिवार की शाम को पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाने से कुंडली में शनि की स्थिति अनुकूल और मजबूत होती है।



