Angela Rayner Resigns: ब्रिटेन की उप-प्रधानमंत्री का इस्तीफा, टैक्स चूक ने हिला दी लंदन की राजनीति

सरकारी नियमों की अनदेखी पड़ी महंगी, ब्रिटेन की डिप्टी PM ने छोड़ा पद

Angela Rayner Resigns: लंदन की सियासत में शुक्रवार को उस वक्त हलचल मच गई जब ब्रिटेन की उप प्रधानमंत्री एंजेला रेनर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। ये फैसला एक जांच रिपोर्ट के बाद आया, जिसमें यह संकेत मिला कि उन्होंने हाल ही में एक प्रॉपर्टी डील के दौरान सरकारी नैतिक मानकों का पूरी तरह पालन नहीं किया था।

टैक्स नियमों की अनदेखी बनी कारण

रेनर पर आरोप था कि उन्होंने दक्षिण इंग्लैंड के होव क्षेत्र में एक फ्लैट खरीदते समय टैक्स संबंधी जरूरी प्रक्रिया को नजरअंदाज किया। उन्होंने खुद भी माना कि इस लेन देन के दौरान उनसे टैक्स भुगतान में चूक हुई। यह मामला इस साल गर्मियों की शुरुआत में सामने आया था।

ये भी पढ़ें- Earthquakes Today Update: अफगानिस्तान में फिर आया भूकंप

हालांकि जांच रिपोर्ट में कहा गया कि यह गलती जानबूझकर नहीं की गई थी, मगर साथ ही यह भी जोड़ा गया कि इस तरह के मामलों में विशेषज्ञ कर सलाह लेना जरूरी था, जो उन्होंने नहीं लिया। नियमों की दृष्टि से यह एक गंभीर चूक मानी गई।

इस्तीफे में क्या कहा रेनर ने (Angela Rayner Resigns)

प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर को भेजे गए अपने त्यागपत्र में (Angela Rayner Resigns) एंजेला रेनर ने पूरी जिम्मेदारी लेते हुए स्पष्ट किया कि उनकी मंशा कभी भी कानून या नैतिकता को ताक पर रखने की नहीं थी। उन्होंने लिखा, “मुझसे जो गलती हुई है, मैं उसे स्वीकार करती हूं और उसकी जिम्मेदारी लेती हूं।”

कितनी बड़ी आर्थिक चूक थी

ब्रिटेन में प्रॉपर्टी खरीदते समय ‘स्टाम्प ड्यूटी’ नामक टैक्स लिया जाता है, जो खास तौर पर दूसरी या महंगी संपत्तियों पर अधिक होता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस शुल्क का पूरा भुगतान नहीं करने के कारण रेनर को करीब 40,000 पाउंड यानी लगभग 42 लाख रुपये की बचत हुई थी। यह राशि भले ही व्यक्तिगत स्तर पर एक राहत रही हो, मगर सार्वजनिक पद पर रहते हुए इस तरह की बचत को नैतिक दृष्टि से गलत ठहराया गया।

Related Articles

Back to top button