MI से अर्जुन तेंदुलकर का पत्ता कटना तय, ये खिलाड़ी बनेगा विलेन

आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से ठीक पहले खिलाड़ियों को लेकर चल रहे ‘ट्रेड’ की गर्माहट अब ज़ोर पकड़ने लगी है। जहाँ एक तरफ चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच कप्तान संजू सैमसन को लेकर बड़े फेरबदल की खबरें चल रही हैं। वहीं अब एक और चौंकाने वाली डील की सुगबुगाहट सामने आई है। इस बार चर्चा में हैं महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर।

सूत्रों की मानें तो मुंबई इंडियंस (एमआई) की टीम अर्जुन तेंदुलकर को रिलीज़ करने का मन बना रही है। अटकलें हैं कि अर्जुन आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की जर्सी में नज़र आ सकते हैं। दूसरी ओर, शार्दुल ठाकुर एलएसजी से एमआई का हिस्सा बनने की राह पर हैं। दोनों फ्रेंचाइज़ियों के बीच इन खिलाड़ियों के ‘स्वैप’ यानी अदला-बदली को लेकर बातचीत चल रही है।

क्या ये एक सीधी ‘स्वैप डील’ होगी?

क्रिकेट जगत के अंदरूनी हलकों से मिली जानकारी के अनुसार, ये डील थोड़ी पेचीदा हो सकती है। यह ज़रूरी नहीं कि यह सीधे-सीधे खिलाड़ियों की अदला-बदली हो। संभव है कि इसमें दोनों टीमों के बीच अलग-अलग नकद लेनदेन (कैश ट्रांजैक्शन) शामिल हों। इसका मतलब है कि फ्रेंचाइज़ियों को खिलाड़ियों के लिए एक-दूसरे को भुगतान भी करना पड़ सकता है।

करोड़ों का सौदा; जानें IPL में ट्रेड डील का पूरा गणित, क्या CSK और RR करेंगे ये असंभव काम

तेज़ गेंदबाज़ी ऑलराउंडर अर्जुन और शार्दुल दोनों के लिए अपनी वर्तमान टीम छोड़ने की संभावना बहुत अधिक है। यह लेन-देन ‘स्वतंत्र आदान-प्रदान’ के रूप में हो सकता है। आईपीएल के नियमों के अनुसार, किसी भी खिलाड़ी के ट्रेड या बदलाव की अंतिम और आधिकारिक घोषणा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ही करता है।

कभी भी हो सकती है घोषणा

मुंबई क्रिकेट जगत के विश्वसनीय स्रोतों ने इस खबर की पुष्टि की है। उनका कहना है कि खिलाड़ियों का यह बदलाव संभव है और इसकी घोषणा अगले कुछ ही दिनों में होने के आसार हैं। इसके अलावा, सभी फ्रेंचाइज़ियों द्वारा रिटेन और रिलीज़ किए गए खिलाड़ियों की अंतिम सूची भी 15 नवंबर तक जारी की जा सकती है।

Related Articles

Back to top button