इस देश ने इजरायली PM नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया अरेस्ट वारंट

Israel Gaza Ceasefire: तुर्की ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और 36 अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया

Israel Gaza Ceasefire: तुर्की ने इजरायली प्राइम मिनिस्टर बेंजामिन नेतन्याहू और 36 दूसरे वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी कर दिया है। यह कदम गाजा में कथित युद्ध अपराध और भीषण नरसंहार के आरोपों से जुड़ा है। नेतन्याहू के साथ इस सूची में रक्षा मंत्री और आर्मी चीफ जैसे आला अधिकारी भी शामिल हैं। तुर्की की इस कार्रवाई से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इज़राइल पर दबाव बढ़ गया है, खासकर जब इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) में पहले से ही जांच चल रही है।

अमेरिका के करीबी नाटो देश का विद्रोह

तुर्की नाटो (NATO) का सदस्य है। नाटो के देश आमतौर पर अमेरिका के करीबी माने जाते हैं और अमेरिका इजरायल का सबसे बड़ा समर्थक है। इसके बावजूद, तुर्की ने यह कदम उठाया है, जो वैश्विक राजनीति में एक बड़ा बदलाव दिखाता है। तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दवान लंबे समय से इजरायल की नीतियों के आलोचक रहे हैं। उन्होंने इस वारंट को तुर्की की जनता और नेतृत्व की नेक पहल बताया है।

sudan civil war: खूंखार Abu lulu, हंसते हंसते किए 31 से ज़्यादा लोगों के कत्ल

न्यू यॉर्क के नए मेयर का बयान बना ‘टर्निंग पॉइंट’

इस बीच, अमेरिका की न्यूयॉर्क सिटी मेयर चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले जोहरान ममदानी का बयान भी चर्चा में है। ममदानी ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि मेयर बनते ही वह नेतन्याहू को अरेस्ट करेंगे। भले ही ममदानी ने यह कार्रवाई नहीं की, लेकिन तुर्की का वारंट जारी करना इस अंतर्राष्ट्रीय दबाव को और मजबूत करता है।

इजरायल ने तुर्की के इस वारंट को तुरंत खारिज कर दिया है। इजरायली विदेश मंत्री गिदोनसार ने इसे “राजनीतिक प्रपंच” बताया है।

Related Articles

Back to top button