Salary Hike: 2026 में आपकी सैलरी में होगा बंपर इजाफा, जानें कितने प्रतिशत बढ़ेगा पैसा

Salary Hike 2026: देश में नौकरी पेशा तबके के लिए अच्छी खबर आई है। सन् 2026 में भी कंपनियां कर्मचारियों की वेतन में औसतन 9 प्रतिशत तक इजाफा कर सकती हैं। यह वृद्धि 2025 के स्तर के आसपास बनी रह सकती है। ये जानकारी मर्सर के टोटल रिवॉर्ड सर्वे में सामने आई है, जिसमें देश की 1,500 से अधिक कंपनियों को शुमार किया गया है।

इन क्षेत्रों में हो सकती है सबसे ज्यादा वेतन वृद्धि

सर्वे के अनुसार मैन्युफैक्चरिंग, इंजीनियरिंग और ऑटोमोबाइल क्षेत्र में सबसे अधिक वेतन वृद्धि देखी जा सकती है। इन क्षेत्रों में 2026 के दौरान औसतन 9.5 प्रतिशत तक इंक्रीमेंट का अनुमान है। इसके अतिरिक्त ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCC) में भी करीब 9 प्रतिशत की वेतन वृद्धि संभव है।

क्यों स्थिर है वेतन वृद्धि का ट्रेंड

मर्सर इंडिया की रिवार्ड्स कंसल्टिंग लीडर मालती के.एस. के मुताबिक, भारत में वेतन वृद्धि का यह स्तर एक स्थिर आर्थिक वातावरण को दर्शाता है। अर्थव्यवस्था समान्य रही है, मगर कंपनियां खर्च पर ध्यान दे रही हैं। इसके साथ ही टैलेंट मार्केट में ठहराव देखा जा रहा है और कर्मचारियों का नौकरी छोड़ने का प्रतिशत (एट्रिशन) भी नियंत्रण में है।

रिवॉर्ड और इंसेंटिव पर बढ़ी फोकस

सर्वे में यह भी सामने आया है कि कंपनियां अपने रिवॉर्ड सिस्टम में बदलाव कर रही हैं। अब दीर्घकालिक लाभों के मुकाबले शॉर्ट-टर्म इंसेंटिव और प्रदर्शन-आधारित रिवॉर्ड्स पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है, ताकि बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को प्रेरित किया जा सके और उन्हें लंबे समय तक कंपनी में बनाए रखा जा सके।

कम हो रही है नौकरी छोड़ने की दर

  • एक और सकारात्मक संकेत यह है कि कर्मचारियों के बीच नौकरी छोड़ने की दर निरंतर घट रही है।
  • स्वैच्छिक एट्रिशन 2023 में 13.1% थी।
  • 2025 की पहली छमाही में यह घटकर 6.4% रह गई।
  • वहीं, अनिवार्य छंटनी की दर भी घटकर 1.6% पर आ गई है।

UPI Autopay Rules: 1 जनवरी से लागू होंगे 8 बड़े बदलाव

कुल मिलाकर 2026 में वेतन का इजाफा भले ही ज्यादा न हो, मगर यह स्थिर और संतुलित रहने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button