रोहित शर्मा जैसी बर्बादी, इस दिग्गज कप्तान को भी अचानक हटाया गया

indian cricket team captaincy in hindi: जानें सुनील गावस्कर, कपिल देव, मोहम्मद अज़हरुद्दीन और अन्य दिग्गजों की कप्तानी से हटाए जाने की दिलचस्प घटनाएं

indian cricket team captaincy: रोहित शर्मा की तरह ही इस दिग्गज भारतीय क्रिकेटर को भी कप्तानी से हटा दिया गया। टेस्ट सीरीज़ के बाद बीसीसीआई ने अब शुभमन गिल की अगुवाई में टीम को वनडे क्रिकेट में आगे बढ़ाने का फैसला किया है। चर्चा थी कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हिटमैन वनडे कप्तान होंगे मगर उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया। चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने कहा कि वह विभाजित कप्तानी पैटर्न नहीं चाहते यानी सभी प्रारूपों में एक ही कप्तान हो और उन्होंने हिटमैन की जगह गिल को वनडे क्रिकेट की ज़िम्मेदारी सौंप दी।

रोहित शर्मा पहले नहीं हैं बल्कि और भी indian cricket team के खिलाड़ी है जिन्हें captaincy से अचानक हटाया गया। इससे पहले भी कई दिग्गजों के लिए ऐसा समय आ चुका है। आइए एक नज़र डालते हैं कि इस सूची में कौन-कौन से दिग्गज शामिल हैं।

इन खिलाड़ियों को भी कप्तानी से हाथ धोना पड़ा (india Leadership news)

लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर का भारतीय क्रिकेट में बहुत बड़ा योगदान रहा है। टेस्ट क्रिकेट में 10000 का आंकड़ा छूने वाले इस दिग्गज को 1978-79 में टेस्ट और वनडे दोनों टीमों की कप्तानी सौंपी गई थी। उनके नेतृत्व में भारतीय टीम ने 47 टेस्ट मैचों में 9 और 37 वनडे मैचों में 14 जीत दर्ज कीं। ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार हालाँकि उनका जीत प्रतिशत 19 था उस दौरान गावस्कर एक प्रभावी कप्तान थे। मगर 1979 के इंग्लैंड दौरे से पहले उन्हें कप्तानी से हाथ धोना पड़ा। 2020 में दिए एक साक्षात्कार में उन्होंने स्पष्ट रूप से अपनी राय व्यक्त की कि कप्तानी से हटाए जाने के पीछे राजनीति थी।

women odi world cup 2025: जानें पिछली बार किस टीम ने जीता था महिला वनडे वर्ल्ड कप

गावस्कर के बाद भारतीय टीम का नेतृत्व कपिल देव के हाथों में आया। 1983 में कपिल पाजी के नेतृत्व में भारतीय टीम ने पहला विश्व कप जीता। मगर उससे पहले आश्चर्यजनक रूप से कपिल पाजी की जगह गावस्कर को फिर से कप्तानी सौंप दी गई। 1983 के वनडे विश्व कप से 6 महीने पहले नेतृत्व की ज़िम्मेदारी फिर से कपिल पाजी को दे दी गई। गावस्कर फिर से और 1984-85 में जब गावस्कर ने खुद कप्तानी छोड़ दी तो कपिल देव को फिर से भारतीय टीम की कप्तानी सौंपी गई।

India vs Pakistan T20I record: जानें भारत ने पाकिस्तान को कितनी बार हराया

मोहम्मद अज़हरुद्दीन भी भारत के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक हैं। मगर मैच फिक्सिंग में संलिप्तता के कारण उन्हें न केवल कप्तानी से बल्कि टीम से भी हटा दिया गया था। मैच फिक्सिंग मामले में 2000 में आजीवन प्रतिबंध के बाद अदालत ने कुछ साल बाद प्रतिबंध हटा लिया। तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

सौरव गांगुली को भारतीय टीम को गढ़ने वाले कप्तान के रूप में जाना जाता है। 2005 में गांगुली और तत्कालीन कोच ग्रेग चैपल के बीच विवाद काफी चर्चित हुआ था। गांगुली की जगह राहुल द्रविड़ ने ली। गांगुली ने 2006 में टीम में वापसी की मगर उन्होंने बतौर खिलाड़ी संन्यास ले लिया।

राहुल द्रविड़ भी रहे नाकाम (Leadership of Indian cricket team)

राहुल द्रविड़ कप्तान के रूप में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे। उनकी Leadership के दौरान टीम 2007 के वनडे विश्व कप के ग्रुप चरण में हार गई और टीम इंडिया को महेंद्र सिंह धोनी के रूप में एक नया कप्तान मिला।

महेंद्र सिंह धोनी ने एक सफल कप्तान के रूप में अपनी विशेष छाप छोड़ी। 2014-15 में विराट कोहली ने उनकी जगह ली। कोहली ने 2021 टी20 विश्व कप के बाद टी20 की captaincy छोड़ने का फैसला किया। वह वनडे की कप्तानी करना चाहते थे मगर रोहित शर्मा को टी20 के साथ-साथ वनडे की भी कप्तानी सौंपी गई।

Related Articles

Back to top button