women odi world cup 2025: जानें पिछली बार किस टीम ने जीता था महिला वनडे वर्ल्ड कप

महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 की शुरुआत 30 सितंबर से हो चुकी है। जानिए कौन सी टीमें खेल रही हैं, पिछली बार किसने ट्रॉफी जीती थी

women odi world cup 2025: 30 सिंतबर से महिला विश्व कप 2025 की शुरूआत हो चुकी है। अब की दफा टूर्नामेंट में 8 शीर्ष टीमें शामिल हैं। न्यूज़ीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, बांग्लादेश और पाकिस्तान शामिल हैं। ऐसे में आईये जानते हैं कि पिछली बार जब ये टूर्नामेंट हुआ था तब कौन सी टीम ने जीता था।

इंग्लैंड को देखना पड़ा था हार मुंह (women one day world cup 2022)

साल 2022 के महिला वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली ने इंग्लैंड के खिलाफ धमाकेदार शतक लगाकर इतिहास रच दिया। तीन साल पहले भारत के खिलाफ फाइनल में उनकी शानदार पारी के बाद यह उनका दूसरा नॉकआउट शतक था, जिससे वो रिकी पोंटिंग और महेला जयवर्धने जैसे दिग्गजों के क्लब में शामिल हो गईं।

ये भी पढ़ें- एशिया कप में ये खास रिकॉर्ड ind-pak नहीं बल्कि श्रीलंका के नाम

मैच की शुरुआत धीमी रही, मगर बाद में हीली ने सिर्फ चौकों के दम पर तूफानी अंदाज में रन बनाए। उन्होंने 148 रन की पारी खेली, जिसमें 26 चौके शामिल थे और एक भी छक्का नहीं था। इस प्रदर्शन से उन्होंने टूर्नामेंट में 500 रन पूरे किए और ऑस्ट्रेलिया को यादगार जीत दिलाई।

पिछले सीजन कुछ रिकॉर्ड (world cup 2022 Records)

  • हीली का दूसरा वर्ल्ड कप नॉकआउट शतक
  • 148 रन, 26 चौके, 0 छक्का
  • टूर्नामेंट में कुल 500 रन
  • ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को फाइनल में हराया
  • हीली का भारत और इंग्लैंड दोनों के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन

ये भी पढ़ें- Smriti Mandhana Century 2025: मुल्लांपुर में मंधाना की तूफानी पारी, क्या है उनका नया रिकॉर्ड?

आपको बता दें कि 2025 के women odi world cup में भी क्रिकेट प्रेमियों की नजर ऑस्ट्रेलिया पर रहेगी। साथ ही इस पर ज्यादा जोर है कि क्या अगली बार इंग्लैंड अपनी हार बदला ले पाएगी।

2025 महिला वनडे विश्व कप के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। विश्व कप के सभी मैच स्टार स्पोर्ट्स 1/HD और स्टार स्पोर्ट्स हिंदी/HD पर देखे जा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button