नेपाल पर आई एक और आफत, 34 लोगों की दर्दनाक मौत

Nepal Landslide 2025: नेपाल के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है। कुछ जगहों पर बादल फटने से भूस्खलन हुआ है। पिछले 24 घंटों से हो रही बारिश के कारण पूर्वी नेपाल में हवाई सेवाएं बाधित हुई हैं। हाईवे भी बंद कर दिए गए हैं और स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।
2025 के इस Nepal Landslide में 14 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कुछ अन्य घटनाओं में भी कुछ लोगों की जान गई है। अब तक 34 लोगों की मौत हो चुकी है।
कोसी प्रांतीय पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता और पुलिस अधीक्षक दीपक पोखरेल ने बताया कि सूर्योदय नगर निगम क्षेत्र में पाँच लोगों की मौत हुई है। इलम नगर निगम क्षेत्र में छह, देउमई नगर निगम क्षेत्र में तीन और फाकफोथुन नगर परिषद क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत हुई है।
Nepal news gen z: बैन लगाने से पहले नेपाल सरकार ने की ये गलती, जल उठा पूरा देश
आगे पोखरेल ने कहा ने कहा कि फिलहाल हमारे पास प्राथमिक जानकारी है। घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है। जानकारी एकत्र की जा रही है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
भूस्खलन में 18 लोगों की मौत (Nepal Latest Landslide News)
रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, पूर्वी सीमा पर भारत से सटे इलाम ज़िले में अलग-अलग Landslide में 18 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस अधिकारी बिनोद घिरमिरे ने बताया कि दक्षिणी नेपाल में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति बाढ़ में बह गया।
Gen z protests in nepal: सुशीला कार्की से क्यों नाराज़ हुए वही लोग जो उन्हें लाए थे
11 लोग बह गए (Nepal Latest Landslide)
नेपाल के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की प्रवक्ता शांति महत ने बताया कि शनिवार (4 अक्टूबर) को बाढ़ में 11 लोग बह गए। वे अभी भी लापता हैं। उनकी तलाश युद्धस्तर पर जारी है।
nepal news hindi: जेलों से 7,000 कैदी फरार, पाँच नाबालिगों की मौत
Death toll of Ilam landslide reaches 34 – Nepal Samaj https://t.co/rrXaBFQrZl
— Nepal Samaj (@nepalsamajnews) October 5, 2025



