इमरान खान को भेजा जाएगा दूसरी जेल, आसिम मुनीर को सता रहा है ये डर

खबर है कि आसिम मुनीर इमरान (Imran Khan) समर्थकों से डर गया है। इसीलिए बहाना बनाकर वो खान को बलूचिस्तान की जेल में शिफ्ट करने का प्लान बना रहा है।
पाकिस्तान की सियासत में एक बार फिर तूफान आने वाला है। पूर्व पीएम इमरान खान को लेकर अब भी सस्पेंस खत्म नहीं हुआ है कि वो जिंदा है या नहीं। अदियाला जेल के बाहर पीटीआई कार्यकर्ताओं का हंगामा बढ़ रहा है। अगर ये हंगामा हिंसा में तब्दील होता है या फिर पीटीआई समर्थकों और मुनीर की फौज के बीच खूनी जंग होती है तो आसिम मुनीर ने इसके लिए भी प्लान बना लिया है।
अगर खान जिंदा है तो मुनीर ने अपने प्लान को अंजाम तक पहुंचाने के लिए रणनीति भी बना ली है। खान को बलूचिस्तान में शिफ्ट कर दिया जाएगा। क्वीटा की बदनाम जेल में होगा इमरान का नया ठिकाना। अदियाला जेठ रावलपिंडी से महज 4 किमी दूर है। रावलपिंडी में पाकिस्तानी फौज का हेड क्वार्टर है। इसलिए आसिम मुनीर नहीं चाहता कि इमरान खान की वजह से उसे मुसीबतों का सामना करना पड़े।
क्वेटा से ट्रेनें गायब, पुलिस चौकियां जल रही हैं; एक रात में हुए 7 बम धमाके
आसिम मुनीर को डर है कि अगर इमरान खान को कुछ होता है तो पीटीआई कार्यकर्ताओं का पहला टारगेट फौज का हेड क्वार्टर ही होगा। जिस तरह 9 मई 2023 को इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पूरा पाकिस्तान आग में धधक उठा था। इमरान खान के समर्थकों के टारगेट पर मुनीर के जनरल थे। रावलपिंडी में फौज का हेड क्वार्टर भी था। वहां भी आगजनी हुई थी और अंदर भी घुसने की कोशिश की थी। जिसके बाद से ही आसिम मुनीर को इमरान समर्थकों से डर लगता है।
मुनीर चाहता है कि इमरान खान को रावलपिंडी से दूर रखा जाए। रावलपिंडी को अभेद किला बनाया जाए। इमरान समर्थकों को रावलपिंडी में घुसने नहीं दे।



