अक्षय तृतीया कब है 22 या 23 अप्रैल किस दिन है?, जानिए सही डेट और मुहूर्त

अक्षय तृतीया का दिन स्वंयसिद्ध मुहूर्त माना जाता है, अधितकर लोग सोने की खरीदारी के लिए इस खास दिन का इंतजार करते हैं

स्टार एक्सप्रेस/संवाददाता

दिल्ली: अक्षय तृतीया का दिन स्वंयसिद्ध मुहूर्त माना जाता है। ये पर्व वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। हिंदू धर्म में इस दिन को बहुत खास माना गया है। अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी को बेहद शुभ माना जाता है। अधितकर लोग सोने की खरीदारी के लिए इस खास दिन का इंतजार करते हैं। इस अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए यह खबर काम की हो सकती है। आज हम आपको बताएंगे कि अक्षय तृतीया का त्योहार कब है। इस हिसाब से आप सोने की खरीदारी की योजना बना सकते हैं।

Akshaya Tritiya 2023, 22 या 23 अप्रैल कब है?

इस साल अक्षय तृतीया की डेट को लेकर लोगों में कंफ्यूजन है बहुत सारे लोग इस कन्फ्यूजन में हैं कि अक्षय तृतीया 22 अप्रैल की है या 23 अप्रैल को पंचांग की मानें तो यह त्योहार 22 अप्रैल को सुबह 7:49 बजे शुरू हो रहा है और 23 अप्रैल को सुबह 7:47 बजे |  समाप्त होगा। इस अवधि में आप सोने की खरीदारी की योजना बना सकते हैं।

अक्षय तृतीया 2023 पूजा मुहूर्त

दिल्ली – 7:49 am से 12:20pm

गुरुग्राम 7:49 am से 12:21 pm

नोएडा 7:49 am से 12:19 pm

मुंबई 7:49 am से 12:37pm

पुणे- 7:49 am से 12:33 pm

बेंगलुरु 7:49 am से 12.18pm

चंडीगढ़ 7:49 am से 12:22 pm

जयपुर 7:49 am से 12:26 pm

अहमदाबाद – 7:49am से 12:38pm

हैदराबाद 7:49 am से 12:15pm

Related Articles

Back to top button