होली में बनाएं घर पर स्वादिष्ट मावा पेड़े, जानिये बनाने का आसान तरीका

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. होली पर तरह-तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। होली 18 मार्च की है तो ऐसे में कई घरों में तो अबतक होली के नाश्ते की कई सारी चीजें बन गई होंगी। होली के लिए कुछ लोग गुजिया बनाते हैं तो कुछ पापड़ बनाते हैं। इस त्योहार पर आपको हर घर में तरह-तरह की चीजें नजर आएंगी। ऐसे में इस साल आप होली की मिठाइयों में मावा के पेड़े को शामिल कर सकते हैं। इसे बनानी की अच्छी बात यह है कि आप इन्हें फटाफट तैयार कर सकते हैं। साथ ही ये काफी टेस्टी लगती हैं। जानिए मुलायम माना पेड़े की रेसिपी

सामग्री

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए मावा, तगार या फिर बूरा, छोटी इलायची, बादाम और पिस्ता।

कैसे बनाएं

मुलायम मावा पेड़ा बनाने के लिए सबसे पहले मावा को अच्छे से भूनना होगा। अगर आप घर में मावा बना रहे हैं तो आप फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं। मावा को भूनने के लिए उसे अच्छे से कद्दूकस करें फिर कढ़ाई में डालें और लगातार चलाते रहें। अगर आप मावा को नहीं चलाएंगे तो यह जल सकता है।

इसलिए धीमी आंच पर इसे हल्का सिकने तक भूनें। भूनने के बाद इसे ठंडा करें। तब तक इलायची को छील कर पीस लें। अग इलायची हैं तो इन्हें आप कूट सकते हैं। इसी के साथ बादाम और पिस्ता को भी बारीक काट लें। अब इलायची और तगार को मावा में मिलाएं। अब इसे अच्छे से मिक्स करें।

अगर आपके पास पेड़े बनाने का सांचा है तो उसमें डाल कर बनाएं नहीं तो हाथों से इसे बना सकते हैं। हाथों से बनाने के लिए थोड़े से घी को हथेलियों पर मल लें। फिर पेड़े को गोल और चपटा बनाएं। अब पेड़े के उपर बादाम आप पिस्ता को रखें और हल्के हाथ से दबा दें। टेस्टी पेड़े तैयार हैं। आप इन्हें सर्व कर सकते हैं।

इन बातों को भी करें फॉलो

पेड़े रखने के लिए आप जिस थाली का इस्तेमाल कर रहे हैं उसको हल्के घी से ग्रीस करें। ऐसा करने से पेड़े थाली पर नहीं चिपकते हैं।

पेड़े बनाने के लिए आप मावा में एसेंस, कलर भी डाल सकते हैं।

बेहतर टेस्ट के लिए आप इसमें कद्दूकस किया नारियल भी डाल सकते हैं।

Related Articles

Back to top button