हेल्दी त्वचा और बालों के लिए करें लैवेंडर के तेल का इस्तेमाल, जानें इसके फायदे
स्टार एक्सप्रेस डिजिटल : लैवेंडर तेल मूल रूप से एक एसेंशियल ऑयल है। ये सिर्फ त्वचा के लिए ही नहीं बल्कि बालों और हमारी इंद्रियों के लिए भी अच्छा है। जब अरोमाथेरेपी की बात आती है तो इसका इस्तेमाल प्रमुख रूप से किया जाता है।
लैवेंडर के तेल के कई अन्य फायदे भी हैं जैसे इस फूल का इस्तेमाल इत्र के लिए भी किया जाता है। खास मौकों पर लैवेंडर के फूल से घर की सजावट भी की जाती है। ये तेल बालों और त्वचा के लिए कैसे फायदेमंद है और इसका इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं।
बालों और त्वचा के लिए ऐसे करें लैवेंडर के तेल का इस्तेमाल
मुंहासों से निजात पाने के लिए
लैवेंडर में बैक्टीरिया को मारने और मुंहासों को ठीक करने या रोकने की क्षमता होती है। ये बंद छिद्रों को खोलता है और ये सूजन को कम करने में मदद करता है। इस तेल को आप नारियल के तेल और एक अन्य कैरियर ऑयल के साथ मिलाएं। अपना चेहरा धोएं और इसे लगाएं। इसका इस्तेमाल आप फेस टोनर के रूप में भी कर सकते हैं। तेल की दो बूंदों को एक चम्मच विच हेज़ल के साथ मिलाएं। इसमें कुछ कॉटन पैड या एक बॉल भिगोएं और इसे अपने चेहरे पर लगाएं।
रूखी त्वचा
अगर आप रूखी त्वचा से परेशान हैं तो आप लैवेंडर के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये सूजन को कम करने में मदद करता है। इसमें एंटीफंगल गुण होते हैं। इसकी दो बूंदों को टी ट्री ऑयल की दो बूंदों के साथ मिलाएं। इसे दो चम्मच नारियल के तेल के साथ मिलाएं। इसे रोजाना इस्तेमाल किया जा सकता है।
पिग्मेंटेशन के लिए
निखरी त्वचा के लिए आप लैवेंडर के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये सूजन को कम करने में मदद कर सकता है। ये काले धब्बों से छुटकारा पाने में मदद करता है। अगर आपको हाइपरपिग्मेंटेशन की समस्या है तो आप इस तेल को आजमा सकते हैं। इसकी कुछ बूंदें लें और इसमें थोड़ा सा मॉइस्चराइजर और नारियल तेल मिलाएं और दिन में एक या दो बार इसका इस्तेमाल करें।
सूजनरोधी
लैवेंडर का तेल दर्दनाक सूजन से छुटकारा पाने में मदद करता है। तेल दर्द से राहत देने वाला और सुन्न करने वाला है। सूजन का इलाज करने के लिए लैवेंडर के तेल की तीन बूंदों और दो चम्मच नारियल के तेल को एक साथ मिलाएं। इसे दिन में तीन बार लगाएं।
बालों को बढ़ाने के लिए
बालों को बढ़ाने के लिए भी आप लैवेंडर के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। लैवेंडर एसेंशियल ऑयल गंजेपन की समस्या से छुटकारा पाने में भी मदद करता है। इसे कैरियर ऑयल के साथ मिलाने के बाद ही लगाएं।