स्तनपान के दौरान जानिये महिलाओं को क्या आती है मुश्किले

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल : बच्चे को जन्म देने के बाद मां को कई सारी चीजों का ध्यान रखना होता है। कई ऐसे में कई महिलाओं के लिए उनका बढ़ता वजन परेशानी बन जाता है, जिसे वो जल्द से जल्द कम करना चाहती हैं। जन्म देने के बाद वजन कम करने में जितना समय लगता है वह हर महिला में अलग होता है। ऐसे में कुछ महिलाओं का कहना है बच्चे के जन्म के बाद उनका वजन बढ़ा है, जबकि कुछ महिलाओं का कहना है कि स्तनपान के बाद उनका वजन कम हुआ है, तो जानते हैं कि आखिर क्या स्तनपान से वजन कम होता है या ये महज एक गलतफहमी है।

 

 

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाएं बच्चे को स्वस्थ रखने के लिए माताएं बहुत चीजों का सेवन करती हैं। जिसमें कैलोरी का सेवन भी ज्यादा होता है, जो बच्चे के लिए दूध उत्पादन में मदद देता है। अध्ययनों के मुताबिक, स्तनपान कराने वाली माताएं करीबन 500 कैलोरी बर्न करती हैं। इतनी कैलोरी आप तब बर्न करते हैं जब आप किसी एक समय का खाना छोड़ते हैं या फिर एक या आधे घंटे कोई इंटेस फिजिकल एक्टिविटी करते हैं। नई माताओं को इस बात की जानकारी होना जरूरी है कि वो क्या खाती हैं। ये आपको पहले जैसा होने में मदद करेगा।

 

 

स्तनपान कराने के दौरान सभी माताओं के लिए वजन कम करना आसान नहीं हो सकता। कई महिलाओं को वजन कम करने में बहुत समय लग जाता है। क्योंकि जब आप स्तनपान करवा रही होती हैं तो आपकी भूख की क्षमता भी बढ़ जाती है। साथ ही नींद पूरी होना भी मुश्किल होता है। स्तनपान कराने वाली महिलाएं रोजाना 1500-1800 कैलोरी सेवन करे। ये आपको दूध उत्पादन में मदद करता है। इसके साथ ही पैकेट वाले सामान का सेवन करने से बचें और हाई प्रोटीन, हाई फाइबर का सेवन करें। ये लंबे समय तक आपका पेट भरा रखेंगे।

 

 

Related Articles

Back to top button