शाहरुख खान के लिए अखिल कात्याल ने लिखी कविता, फैंस और फ्रेंड्स हुए इमोशनल

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल : शाहरुख खान की फैमिली इस वक्त मुश्किल वक्त का सामना कर रही है। उनके बेटे आर्यन ड्रग्स केस में जांच का सामना कर रहे हैं। इस बीच उनके इंडस्ट्री के फ्रेंड्स और फैंस उनके सपोर्ट में हैं। इस बीच ऐक्टिविस्ट पोएट अखिल कात्याल ने शाहरुख के लिए एक कविता लिखी है। यह कविता काफी वायरल है। इस पर स्वरा भास्कर, कनिका ढिल्लन सहिए कई लोगों ने रिऐक्शन दिया है। शाहरुख के फैंस भी यह कविता शेयर कर रहे हैं।

कई सिलेब्स ने किया रिऐक्ट – आखिल कात्याल ने इस कविता में शाहरुख खान की तारीफ की है और उनकी फिल्मों के कई किरदारों का जिक्र किया है। कविता उनके दोस्त, साथ काम करने वाले और फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। मसान के डायरेक्टर नीरज घायवान, स्क्रीन राइटर कनिका ढिल्लन और ऐक्टर स्वरा भास्कर भी इस कविता को पसंद करने वालों में से हैं।

कविता कुछ इस तरह से है…
वो कभी राहुल है, कभी राज
कभी चार्ली तो कभी मैक्स
सुरिंद्र भी वो, हैरी भी
वो देवदास भी और वीर भी
राम, मोहन, कबीर भी
वो अमर है, समर है
रिजवान, रईस, जहांगीर भी
शायद इसलिए कुछ लोगों के हलक में फंसता है
कि एक शाहरुख में पूरा हिंदुस्तान बसता है

नीरज ने लिखा – नीरज घायवान ने लिखा है, बंधन है रिश्तों में, कांटो की तारें हैं
पत्थर के दरवाजे, दीवारें बेलें फिर भी उगती हैं और गुंचे भी खिलते हैं
और चलते हैं अफसाने, किरदार भी मिलते हैं वो रिश्ते दिल दिल दिल थे

कनिका ढिल्लन का ट्वीट – कनिका ढिल्लन ने लिखा है, हां, कितनी खूबसूरती से और सटीक लिखा है… एक शाहरुख में पूरा हिंदुस्तान बसता है। स्वरा भास्कर ने भी रीट्वीट करके हार्ट और स्पार्कल इमोजी रिेएक्ट किया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button