शरीर को स्वस्थ और सेहतमंद बनाए रखने के लिए रोज सुबह जरुर करे ये योगासन

आज के समय में शारीरिक एक्सरसाइज ना कर पाने के कारण हमारा शरीर लगातार बिमारियों का शिकार बनता जा रहा है।हमारे शरीर का बढ़ता वजन और मोटापा डायबिटीज,हाई ब्लड प्रेशर और हृदय सबंधी कई बीमारियो को हमारे शरीर में आमंत्रित करने का कारण बनता है।इसलिएआप अपने शरीर को स्वस्थ और सेहतमंद बनाए रखने के लिए आपनी दिनचर्या में योगासन को अवश्य शामिल करे क्योंकि योगासन हमें शारीरिक और मानसिक तौर पर मजबूत बनाते है।इसके अलावा योगासन शरीर के बढ़ते वजन को कम करने के साथ ही उर्जावान और कई घातक बीमारियो से दूर रखने में मदद करते है।

योगासन को प्रतिदिन सुबह अपनी लाइफस्टाइल में शामिल कर शरीर से कई समस्याओं और बीमारियों को जड़ से खत्म किया जा सकता है।इसलिए आप अपने डेली रूटीन में सुबह वक्रासन को अपना कर सेहतमंद रह सकते है।वक्रासन को बैठकर किया जाता है और इस दौरान रीढ़ की हड्डी बिल्कुल सीधी रखनी आवश्यक होती है।

इसे करने के लिए अपने दोनों पैरों को सामने फैलाकर बैठ जाएं और रीढ़ की हड्डी को सीधे में रखते हुए अपने दोनों हाथों को आंखों की सीध में सामने रखें।इसके बाद हाथ पंजों को जोड़ते हुए सांस अंदर खीचें और दाईं तरफ घुम जाए और सांस छोड़ते हुए वापस पूर्व की मुद्रा में आएं।इससे हमारे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन मजबूत होता है और इम्यूनिटी पावर बढ़ता है।

Related Articles

Back to top button