शरीर का ऑक्सीजन लेवल मेंटेन रखने के लिए अपने खाने में इन चीजों को करें शामिल

कोरोना वायरस संक्रमण एक बार फिर तेजी से लोगों को अपना शिकार बना रहा है. इस बार कोरोना की यह दूसरी लहर इतनी खतरनाक है कि बच्चे और युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं. ऐसे में इस दौरान खून में ऑक्सीजन लेवल की सबसे बड़ा संकट है.

कोरोना से बचने के लिए लगभग हर किसी को ऑक्सीजन की जरूरत हैं लेकिन मांग बढ़ने के कारण  ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही है. अस्पतालों के लिए ऑक्सीजन को सिक्योर करके रखना भी एक बड़ी चुनौती बन गई है. देश में ऑक्सीजन के लिए चल रही जद्दोजहद के बीच जरूरी है कि लोग अपने शरीर में ऑक्सीजन के लेवल को ठीक रखें.

नींबू- नींबू विटामिन सी का सबसे अच्छा सोर्स है। इसके सेवन से इम्युनिटी बूस्ट होती है। वजन कम करने में भी यह बहुत मददगार है। प्रतिदिन सुबह गुनगुने पानी में नींबू डालकर पीना सेहत के लाभदायक है। नींबू ऑक्सीजन लेवल को सामान्य रखने में मदद करता है।

कीवी- कीवी को फलों का राजा कहा जाता है। इसमें मौजूद विटामिन सी, ई, पोटेशियम और फोलेट कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। डेंगू जैसी बीमारी में इस फल का सेवन करने के लिए कहा जाता है।  साथ ही इसमें मौजूद तत्व संक्रमण जैसी अन्य बीमारियों से बचाने में मदद करता है।

लहसुन- लहसुन आयुर्वेदिक औषधियों में गिना जाता है। भारतीय खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए इसका अधिक मात्रा में उपयोग किया जाता है। जानकारों के अनुसार इसके सेवन से शरीर में ऑक्सीजन का लेवल सामान्य रखने में मदद करता है।

दही– दही का सेवन शरीर की बेहतरी के लिए सबसे अच्छा। इसमें विटामिन, कैल्शियम और प्रोटीन सब मौजूद होता है। आप प्रतिदिन इसका खाने के साथ सेवन कर सकते हैं, इससे ऑक्सीजन की कमी पूरी होती है।

Related Articles

Back to top button